Love Rashifal: बुध गोचर का शुभ या अशुभ, कैसा पड़ेगा आपकी लव लाइफ पर प्रभाव? जानें प्रेम राशिफल

11 अप्रैल 2025 को शाम में बुध की चाल में बदलाव होगा, जिसका प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप जानने को उत्सुक हैं कि शुक्रवार का दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 11 अप्रैल 2025 का प्रेम राशिफल।

Love Rashifal 11 April 2025

लव राशिफल 11 अप्रैल 2025

बुद्धि और तर्क के देवता बुध का शास्त्रों में खास महत्व है, जो तय समय के बाद गोचर करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 11 अप्रैल 2025 को चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। साथ ही ध्रुव योग और व्याघात योग का निर्माण हो रहा है। 11 अप्रैल को शाम 6 बजकर 35 मिनट पर बुध देव उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे, जहां पर वह 27 अप्रैल 2025 तक मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

शुक्रवार को होने वाले बुध गोचर का 12 राशियों की लव लाइफ पर प्रभाव पड़ेगा। जहां कुछ लोगों के रिश्ते टूट जाएंगे, तो कई जातकों को उनका प्यार मिल सकता है। यदि आप जानने को उत्सुक हैं कि ये दिन प्यार के मामले में आपके हित में रहने वाला है या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 11 अप्रैल 2025, दिन शुक्रवार का प्रेम राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

शुक्रवार का दिन सिंगल लोगों के लिए काफी अच्छा साबित होगा। शाम बाद सच्चे प्यार से हो सकती है मुलाकात। जो लोग रिलेशन में हैं या जिन जातकों की शादी हो चुकी है, प्यार के मामले में ये दिन उनके लिए शुभ रहेगा।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 02

वृषभ राशि

जो लोग किसी को डेट कर रहे हैं, शुक्रवार का दिन वो अपने साथी के साथ बिताएंगे। विवाहित जातकों के लिए उनका साथी कोई सरप्राइज प्लान कर सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 12

विज्ञापन

मिथुन राशि

यदि आपका चंचल स्वभाव है, तो इसके कारण आपके प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न होंगी। इसलिए इस बात पर ध्यान दें और अपने रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करें।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 22

कर्क राशि

क्रश को प्रपोज करने के लिए ये समय उपयुक्त है। संभावना है कि उनका जवाब आपके हित में आएगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। कोई मेहमान आ सकता है, जिसके चलते पूरे दिन आप व्यस्त रहेंगे और साथी संग समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 18

विज्ञापन

सिंह राशि

किसी के बहकावे में न आएं और अपने साथी की भावनाओं का मजाक न बनाएं। अन्यथा इसके कारण आपके रिश्ते में टकराव होंगे। सिंगल लोग दोस्तों के साथ समय बिताएंगे, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ रंग- संतरी

विज्ञापन

शुभ अंक- 15

कन्या राशि

क्रश से अपने दिल की बात कहने के लिए शुक्रवार का दिन उत्तम है। उम्मीद है कि जवाब आपके हित में आएगा। शादीशुदा कपल के लिए ये दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। जीवनसाथी संग फालतू की बात न करें और न ही उनसे मजाक करें।

विज्ञापन

किसी बात पर साथी संग मतभेद होंगे, जिसके कारण घर में क्लेश का वातावरण रहेगा। यदि कहीं रिश्ते की बात चल रही है, तो शुक्रवार को रिश्ते के लिए हां करना सही नहीं रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 09

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

किसी अहम बात पर साथी संग बातचीत करना इस समय सही नहीं रहेगा। उम्मीद है कि आप दोनों के बीच मतभेद कम होने की जगह और ज्यादा बढ़ जाएंगे। सिंगल लोगों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ नहीं रहेगा। बुध गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण तबीयत खराब हो सकती है।

शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 19

धनु राशि

रिश्ते में चुनौतियां आएंगी, जिसका आप दोनों डटकर सामना करेंगे। सिंगल लोग प्यार के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। अन्यथा आगे चलकर आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 04

विज्ञापन

मकर राशि

बुध गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण कपल के बीच शुक्रवार को परेशानियां उत्पन्न होंगी। यदि सही समय पर आपने परिस्थिति को संभालने का प्रयास नहीं किया, तो शुक्रवार को ही रिश्ता टूट सकता है।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 17

कुंभ राशि

जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके प्रेम जीवन पर बुध गोचर का शुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। पार्टनर की एक छोटी-सी गलती के कारण आपको घरवालों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। सिंगल लोगों का दिन परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी व मौज-मस्ती करते हुए व्यतीत होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 24

विज्ञापन

मीन राशि

किसी खास मुद्दे पर आप अपने साथी संग बात कर सकते हैं। बातचीत के दौरान आप दोनों के विचार मैच नहीं होंगे, जिसके कारण परिस्थिति पहले से और ज्यादा खराब हो जाएगी।

शुभ रंग- बैंगनी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ