Love Rashifal: 12 राशियों की लव लाइफ पर शोभन योग का कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें सोमवार का प्रेम राशिफल

Love Rashifal 10 March 2025: सोमवार को शोभन योग का निर्माण हो रहा है जिसका प्रभाव 10 मार्च 2025 को 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि ये योग आपकी लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा या नहीं तो इसके लिए पढ़ें सोमवार का प्रेम राशिफल।

Love Rashifal 10 March 2025

लव राशिफल 10 मार्च 2025

Love Rashifal 10 March 2025: ज्योतिष में शोभन योग का खास महत्व है। इस योग में पूजा करने से साधक को लाभ होता है। खासतौर पर वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। वैदिक पंचांग के अनुसार 10 मार्च 2025 को फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। साथ ही शोभन योग का निर्माण हो रहा है। यदि आप जानना चाहते हैं कि शोभन योग का आपकी लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो इसके लिए पढ़ें 10 मार्च 2025 का राशिफल। साथ ही आपको सोमवार के दिन का अपना शुभ अंक और रंग भी पता चलेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के प्रेम जीवन पर शोभन योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी संग रोमांटिक बातें करने से अच्छा लगेगा और मानसिक तनाव भी कम होगा। सिंगल जातकों को प्यार में सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

वृषभ राशि

शोभन योग वृषभ राशि के लोगों को समृद्धि और सुख प्रदान करेगा। जीवनसाथी संग चल रहा मनमुटाव खत्म होगा और कपल के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं उनका इंतजार जारी रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

सिंगल लोगों का सोलमेट का इंतजार जारी रहेगा। वहीं जो लोग विवाहित हैं या लव रिलेशनशिप में हैं उनके लिए ये दिन बढ़िया नहीं रहेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान पहले से बना हुआ है तो वो कैंसिल हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

कर्क राशि

शोभन योग के शुभ प्रभाव के कारण कर्क राशि के जातकों के प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। जीवनसाथी संग रोमांटिक समय बिताएंगे जिसके कारण आपको अच्छा महसूस होगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में प्यार का आगमन सोमवार को दोपहर बाद हो सकता है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

सिंह राशि

ग्रहों की विशेष कृपा से सिंगल जातकों को अपना सच्चा प्यार सोमवार को मिल सकता है। कपल के लिए ये दिन सामान्य रहेगा। आपका साथी ऑफिस के काम के चक्कर में बिजी रहेगा जिसके कारण वो आपको समय नहीं दे पाएगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए ये दिन यादगार रहने वाला है। खुश करने के लिए आपका जीवनसाथी आपको शॉपिंग करने के लिए लेकर जा सकता है। इसके अलावा सोमवार को डिनर भी आप बाहर ही करेंगे।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

तुला राशि

बीते दिनों सोलमेट से लड़ाई हुई थी तो उन्हें मनाने की कोशिश करें। गुस्से में प्रेम जीवन से जुड़ा कोई बड़ा कदम न उठाएं। नहीं तो आगे चलकर आपको पछतावा होगा। सिंगल लोगों को प्यार में सफलता सोमवार को नहीं मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि

लव रिलेशनशिप में मौजूद और विवाहित लोगों का दिन सामान्य रहेगा। साथी संग वक्त नहीं बिता पाएंगे। वहीं जो लोग सिंगल हैं उनकी जिंदगी में दोपहर से पहले खास इंसान दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 10

विज्ञापन

धनु राशि

घर में आपके विवाह की बात चल रही है तो जल्द आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कपल के लिए ये दिन अच्छा रहेगा। सोलमेट आपके साथ समय बिताने की इच्छा जाहिर करेगा और आपसे दिल खोलकर बात करेगा।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन प्यार के मामले में बढ़िया रहेगा। साथी से अकेले में बात करेंगे जिससे आपको उन्हें समझने का मौका मिलेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं उनकी सोशल मीडिया के जरिए किसी खास इंसान से बात हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

कुंभ राशि

इस समय शादी करना कुंभ राशि के लोगों के लिए सही नहीं रहेगा। भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए ये दिन बढ़िया रहेगा। अकेले में साथी संग वक्त बिताएंगे। स्पेशल फील कराने के लिए आपका साथी आपको शॉपिंग करने के लिए भी लेकर जा सकता है।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

मीन राशि

पूरे दिन आपका मूड खराब रहेगा। बात-बात पर गुस्सा आएगा जिसके कारण जीवनसाथी से लड़ाई होने की भी संभावना है। वहीं जो लोग सिंगल हैं वो इस समय प्यार के मामले में किसी पर भरोसा न करें। अन्यथा आपका दिल टूट सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ