Aaj Ka Love Rashifal: प्यार के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन? जानें राशिफल, शुभ अंक और रंग

Love Rashifal 10 June 2024: प्रेम संबंधों के मामले मे आज का दिन कुछ लोगों का अच्छा रह सकता है। हालांकि 12 में से कुछ राशियों के लोगों की पार्टनर से बहस भी हो सकती है। चलिए जानते हैं प्यार के मामले में सोमवार का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा या परेशानियां।

Love Rashifal 10 June 2024

Love Rashifal 10 June 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, हर एक व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति से उसके आने वाले समय के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है। यहां तक की इस बात की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि आज का दिन प्यार के मामले में कैसा रहेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 10 जून 2024 का दिन प्रेम संबंधों के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो पढ़िए सोमवार का लव राशिफल।

विज्ञापन
  • मेष राशि

(अ,च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

विज्ञापन

मेष राशि के लोगों का सोमवार का दिन प्यार के मामले में तनाव वाला रह सकता है। सुबह-सुबह जीवनसाथी से किसी फालतू बात पर अनबन हो सकती है। जिन लोगों को अपने लिए पार्टनर की तलाश है, उन्हें जून माह के अंत तक खुशखबरी मिल सकती है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

  • वृषभ राशि

(उ, ए, ई, औ, द, दी, वो)

विज्ञापन

जो लोग इसी वर्ष शादी के बंधन में बंधे हैं, उनका अगले साल तक तलाक हो सकता है। पिछले साल अगर आपका ब्रेकअप हुआ था, तो जल्द ही आपका रिश्ता तय हो सकता है।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

विज्ञापन
  • मिथुन राशि

(के, को, क, घ, छ, ह, ड)

सिंगल लोगों को उनके दोस्त का भाई शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। शादीशुदा कपल एक दिन के लिए परिवारवालों के साथ दिल्ली से बाहर किसी ठंडी जगह पर घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन
  • कर्क राशि

(ह, हे, हो, डा, ही, डो)

आपकी शादी तय हो गई है, तो दो से तीन दिन में आपका रिश्ता टूट सकता है। अगर आप ऑफिस में किसी को पसंद करते हैं, तो उनसे अपने दिल की बात कहने के लिए सोमवार का दिन सबसे अच्छा है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

विज्ञापन
  • सिंह राशि

(म, मे, मी, टे, टा, टी)

जो लोग अभी-अभी रिलेशनशिप में आए हैं, वो पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। न्यूली मैरिड कपल के बीच मनमुटाव बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- ग्रीन

शुभ अंक- 5

विज्ञापन
  • कन्या राशि

(प, ष, ण, पे, पो, प)

अगर आपकी शादी तय हो गई है, तो गलती से भी अभी पार्टनर को अपनी निजी बातें न बताएं। इससे भविष्य में आप दोनों के बीच लड़ाई हो सकती है। मैरिड कपल की डिनर करते वक्त लड़ाई हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 5

विज्ञापन
  • तुला राशि

(रे, रो, रा, ता, ते, तू)

अगर आप जीवनसाथी को तलाक देने की सोच रहे हैं, तो एक बार फिर विचार कर लें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले की वजह से भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 7

विज्ञापन
  • वृश्चिक राशि

(लो, ने, नी, नू, या, यी)

जिन लोगों की इसी साल जनवरी माह में शादी हुई है, उनकी पति और सास से बहस हो सकती है। घर के पड़ोस में रह रही किसी लड़की को आप पसंद करते हैं, तो अपने दिल की बात कहने के लिए सोमवार का दिन अच्छा है।

विज्ञापन

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 9

विज्ञापन
  • धनु राशि

(धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

प्यार के मामले में सोमवार का दिन धनु राशि के लोगों के लिए अच्छा रह सकता है। शादीशुदा कपल के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं। रात में जीवनसाथी के साथ खाना खाने के लिए डेट पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

विज्ञापन
  • मकर राशि

(जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उनका ब्रेकअप हो सकता है। शादीशुदा कपल की बच्चों व घर की जिम्मेदारी को लेकर अनबन हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 8

विज्ञापन
  • कुंभ राशि

(गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

आप किसी को डेट कर रहे हैं, तो जल्द ही आपका दिल टूट सकता है। अगर आप अपनी किसी दोस्त को लाइक करते हैं, तो अभी गलती से भी उन्हें प्रपोज न करें।

विज्ञापन

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 7

विज्ञापन
  • मीन राशि

(दी, चा, ची, झ, दो, दू)

न्यूली मैरिड कपल शाम में लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। पार्टनर के साथ समय बिताकर आपको उन्हें और अच्छे से जानने का मौका मिलेगा। इस साल जिन लोगों का ब्रेकअप हुआ है, उनका रिश्ता तय हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ