9 दिन बाद इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन! दो ग्रहों का होगा मिलन

Shukra Budh Grah Yuti 2024: जून माह में पहली बार किसी नक्षत्र में दो ग्रहों का महासंयोग बन रहा है। आज से 9 दिन बाद बुध और शुक्र की युति होने जा रही है। आइए जानते हैं उन पांच राशियों के बारे में, जिन लोगों के लिए ये युति कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकती है।

Shukra Budh Grah Yuti 2024

Shukra Budh Grah Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जून माह में पहली बार किसी नक्षत्र में दो ग्रहों की युति होने जा रही है। 18 जून 2024 को प्रात: काल 04 बजकर 51 मिनट पर आर्द्रा नक्षत्र में शुक्र और बुध ग्रह का महासंयोग बन रहा है। मंगलवार के दिन बुध देवता सुबह 12 बजकर 12 मिनट पर आर्द्रा में प्रवेश करेंगे। इसके बाद इसी दिन प्रात: काल 04:51 मिनट पर शुक्र देवता भी आर्द्रा में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिन्हें बुध और शुक्र की युति से सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है।

विज्ञापन

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 18 जून को आर्द्रा नक्षत्र में बन रहे शुक्र और बुध ग्रह के महासंयोग से मेष राशि के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है। हर काम में आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसकी वजह से पिछले कुछ समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इसी के साथ माता-पिता की सेहत में भी सुधार हो सकता है।

विज्ञापन

मकर राशि

शुक्र और बुध की युति से मकर राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से आपका कोई काम पूरा नहीं हो रहा है, तो जल्द ही उसमें आपको सफलता मिल सकती है। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें एक बड़ा ऑफर मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

करियर के मामले में वृषभ राशि के लोगों को जल्द ही कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरी कर रहे लोगों की तरक्की हो सकती है। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। लंबे समय से अगर आप वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्द ही आपका ये सपना पूरा हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के अटके हुए काम पूरे हो सकते है। विवाहित लोगों के रिश्ते में मिठास बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। नया बिजनेस करने के लिए ये शुभ समय है। भविष्य में धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

वाहन खरीदने के लिए ये समय सबसे अच्छा है। 9 दिन बाद शेयर मार्केट में पैसा लगाना अच्छा रहेगा। जल्द ही आपको बड़ा फायदा हो सकता है। जिन लोगों को अच्छी नौकरी की तलाश है, उन्हें जल्द ही किसी अच्छी जगह से जॉब का ऑफर आ सकता है। कारोबारियों को अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ