Aaj Ka Love Rashifal: मेष से मीन तक, आज कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? पढ़ें राशिफल 

Love Rashifal 10 july 2024: बुधवार को सोलमेट से तकरार होगी या जीवन में प्यार का आगमन होगा? निजी जीवन में बढ़ेगा रोमांस या आएंगी दूरियां? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें 10 जुलाई 2024 का लव राशिफल और जानें राशि अनुसार अपने शुभ अंक और शुभ रंग।

Love Rashifal 10 july 2024

Love Rashifal 10 july 2024: हर नया दिन अपने साथ आशा की एक नई किरण लेकर आता है। जहां कुछ लोगों को जीवन में तरक्की मिलने की आस होती है। वहीं कुछ लोगों को उम्मीद रहती है कि अब उनके निजी जीवन में सब कुछ ठीक हो जाएगा। क्या आप भी जानना चाहते हैं कि कल का दिन प्यार के मामले में आपका अच्छा रहेगा या रोजाना की तरह ही सच्चे प्यार के लिए इंतजार करना होगा? अगर हां, तो चलिए जानते हैं वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार बुधवार का दिन 12 राशियों के लोगों के लिए खुशनुमा रहेगा या परेशानियां एक बार फिर दस्तक देंगी।

विज्ञापन

मेष राशि

विवाहित लोगों के प्रेम जीवन में खुशियों के रंग घुलेंगे। लंबे समय से आप जिस बात को लेकर परेशान चल रहे थे। आखिरकार पार्टनर से उस बारे में बात करके अच्छा लगेगा। सिंगल लोगों को ऑफिस में कोई अच्छा लगता है, तो उनसे अपनी मोहब्बत का इजहार करने के लिए दोपहर का समय उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

वृषभ राशि

बुधवार को सिंगल लोगों को अपना लव पार्टनर मिल सकता है। विवाहित लोगों के बीच विश्वास की कमी के कारण परेशानियां आ सकती हैं।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मिथुन राशि

घर की जिम्मेदारियां विवाहित लोगों के बीच लड़ाई का कारण बन सकती हैं। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, वह अगर अपने पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं, तो उन्हें प्रपोज करने के लिए बुधवार का दिन उत्तम है।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

कर्क राशि

विवाहित लोगों की पार्टनर से तकरार हो सकती है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। पार्टनर से शादी की बात करने के लिए बुधवार का दिन उचित रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

सिंह राशि

दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां कम होंगी और जल्द ही विवाहित लोग पार्टनर के साथ किसी शानदार जगह पर घूमने जा सकते हैं। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वह अपने पार्टनर के ऊपर किसी तरह का दबाव न डालें। वरना ब्रेकअप होने की संभावना है।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

कन्या राशि

कुंडली में ग्रह-नक्षत्र की स्थिति कन्या राशि के लोगों के लिए कुछ खास अनुकूल नहीं रहेगी, जिसके कारण विवाहित लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक बात पर प्रेमी से लड़ाई हो सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन मिलाजुला रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

तुला राशि

पार्टनर से वैचारिक मतभेद के कारण रिलेशनशिप में मौजूद लोग परेशान रहेंगे। न्यूली मैरिड लोग अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि

विवाहित लोगों के पार्टनर के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। अगर आप लव मैरिज करने के बारे में सोच रहे हैं, तो पार्टनर से शादी की बात करने के लिए यह समय उचित नहीं है। नकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

धनु राशि

विवाहित लोगों को अपने प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। आपका पार्टनर आपके साथ अपना रिश्ता मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करेगा। सिंगल लोग इस समय किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। खासतौर पर प्यार के मामले में, नहीं तो भविष्य में धोखा मिलने की पूरी संभावना है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

मकर राशि

ऑफिस के काम के कारण आपका पार्टनर आपको समय नहीं दे पाएगा, जिसके कारण मन उदास रहेगा। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें पार्टनर से मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

कुंभ राशि

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को उनका पार्टनर शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। विवाहित लोग अगर तलाक लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस फैसले के चलते भविष्य में आपको पछतावा हो सकता है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

मीन राशि

बीते दिन अगर आपकी पार्टनर से लड़ाई हुई थी, तो मनमुटाव दूर होने की संभावना है। प्यार के मामले में सिंगल लोगों के लिए बुधवार का दिन अनुकूल रहेगा। बचपन का कोई दोस्त आपसे अपनी मोहब्बत का इजहार कर सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ