---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Kaalchakra Today: पंचदेव की पूजा से 12 राशियों का होगा कल्याण! पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय और फायदे

Kaalchakra News24 Today: वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो व्यक्ति रोजाना पंचदेवों की पूजा करते हैं, उन पर सदा देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा उनका जीवन सुखमय रहता है। आइए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं पंचदेव कौन-से हैं और उनकी पूजा करने के फायदों के बारे में।

---विज्ञापन---

पंडित सुरेश पांडेय (Kaalchakra News24 Today): सनातन धर्म के लोगों के लिए प्रत्येक देवी-देवताओं की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हर एक भगवान की पूजा विधि अलग होती है, जिसके अनुसार उनका पूजन करने से साधक को विशेष फल मिलता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको पंचदेवों की पूजा का महत्व और उपायों के बारे में बताएंगे।

पंचदेव कौन-कौन से हैं?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश, भगवान शिव, विष्णु जी, भगवान सूर्य और माता दुर्गा को पंचदेव कहा जाता है। शास्त्रों में पंचदेवों की पूजा को सर्वश्रेष्ठ माना गया है, जिसे पूरे विधि-विधान के साथ करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। हालांकि घर में पंचदेवों की पूजा करने के कई नियम बनाए गए हैं, जिसे पंचायतन भी कहा जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- अगले 1 महीने तक इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की कुदृष्टि! 

---विज्ञापन---

पंचदेव का महत्व

हर एक व्यक्ति को अपने घर में पंचदेवों की मूर्तियों को स्थापित जरूर करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता रहती है और बुरी नजर, नकारात्मक ऊर्जा और काला-जादू आदि नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव नहीं होता है। इसके अलावा पंचदेवों की उपासना का ब्रह्मांड के पंचभूतों के साथ भी गहरा संबंध है। पंचभूत पृथ्वी, जल, तेज, वायु और आकाश ये मिलकर बनते हैं। मान्यता है कि पंचदेव हर मनुष्य को जीवित अवस्था में और मृत्यु के बाद मोक्ष प्रदान करते हैं।

पंचदेव की पूजा करने के फायदे

  • भगवान गणेश की नियमित रूप से पूजा करने से व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति होती है। साथ ही बुद्धि और विवेक का भी विकास होता है।
  • जो लोग नियमित रूप से माता दुर्गा की उपासना करते हैं, उन्हें साहस और बल प्रदान होता है।
  • भगवान सूर्य की आराधना करने से व्यक्ति को आरोग्यता यानी अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है।
  • विष्णु जी की आराधना करने से व्यक्ति को धन-संपदा और जीवन का हर सुख प्राप्त होता है।
  • नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करने से लोक और परलोक में व्यक्ति को अपने शत्रुओं से छुटकारा मिलता है और उसे उन पर विजय प्राप्त होती है। इसके अलावा मरने के बाद मोक्ष जाने की संभावना भी बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें- अगले 10 दिन में ये 5 राशियां हो जाएंगी करोड़पति! चंद्रमा की राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण योग

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jul 09, 2024 11:36 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola