Love Rashifal: शुक्र की कृपा से मिलेंगे दो दिल, इन 2 राशियों की पक्की होगी शादी!

Love Rashifal 1 February 2025: फरवरी माह के पहले दिन शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं इस बार शुक्र की विशेष कृपा से किन राशियों को 1 फरवरी 2025 को उनका सच्चा प्यार मिल सकता है।

Love Rashifal 1 February 2025

लव राशिफल 1 फरवरी 2025

Love Rashifal 1 February 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को विशेष स्थान प्राप्त है, जिसे प्रेम और रोमांस का कारक ग्रह भी माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, उनके प्रेम जीवन में सदा खुशियां बनी रहती हैं। इसके अलावा शुक्र की कृपा से अविवाहित जातकों को उनका सोलमेट भी मिल जाता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, 1 फरवरी 2025 को माघ माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। साथ ही शुक्र देव सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि शनिवार का दिन प्यार के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 1 फरवरी 2025 का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। इसलिए शनिवार को अपने प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। सिंगल लोगों को उनका सच्चा प्यार दोपहर से पहले मिल सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

वृषभ राशि

प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए साथी से दिल खोलकर बात करें और उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए कोई उपहार दें। सिंगल लोगों की जन्म कुंडली में विवाह का योग शनिवार को नहीं है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने का वक्त नहीं मिलेगा। सिंगल लोगों की जिंदगी में इस समय किसी खास इंसान के आने के योग नहीं हैं।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

कर्क राशि

रिश्ते में ताजगी बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय जीवनसाथी संग बिताएं। साथ ही अपने प्रिय की भावनाओं का सम्मान करें। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनकी शाम से पहले किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

सिंह राशि

प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखने और संबंधों को सुधारने के लिए साथी की जरूरतों पर ध्यान दें। रोमांस के मामले में शनिवार का दिन आपके हित में रहेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान भी दिन खत्म होने से पहले बन सकता है।

शुभ रंग- ऑरेंज

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

कन्या राशि

आज आप अपने साथी संग रोमांस का आनंद लेंगे। सिंगल जातक जिसका लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे, वो उन्हें मिल जाएगा। घरवालों के आशीर्वाद से रिश्ता तय हो जाएगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

तुला राशि

अगर आप अकेले हैं, तो जल्द ही आपको किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है। शादीशुदा जातक अपने प्रिय की जरूरतों को समझने और उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। नहीं तो कपल का झगड़ा हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

अपने प्रिय के साथ किसी भी प्रकार का विवाद करने से बचने का प्रयास करें। नहीं तो गलतफहमियों के कारण आप दोनों का रिश्ता टूट सकता है। सिंगल लोगों की उनके क्रश से शादी तय हो सकती है।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

धनु राशि

अपने प्रिय के साथ समय बिताने का प्रयास करें। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी। सिंगल लोगों को किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में उनका जीवनसाथी भी बन सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

मकर राशि

अविवाहित जातकों को किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा, जो उनके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। विश्वास की कमी के कारण कपल्स की लड़ाई हो सकती है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि

सिंगल लोगों के जीवन में प्यार इस समय दस्तक नहीं देगा। कपल्स के बीच चल रही परेशानियां और ज्यादा बढ़ जाएंगी, जिसके कारण मानसिक तनाव दिनभर रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

मीन राशि

दिन खत्म होने से पहले सिंगल लोगों को किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है, जो उनके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। प्यार के मामले में कपल्स का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ