Love Horoscope 08 February 2024 : 08 फरवरी का दिन सभी 12 राशियों में कुछ राशियों के लिए प्रेम के मामले में बेहद खास तो कुछ राशियों के ठीक नहीं रहने वाला है। आइए जानते हैं लव राशिफल के हिसाब से गुरुवार का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के प्रेम के मामले में आज का दिन खास रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ पल बीता सकते हैं। साथ ही जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन कल से थोड़ा ठीक रहेगा। आज प्रेमिका से अच्छे से बातचीत हो सकती है। बात करने के बाद मन में उत्साह रहेगा। किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें। वरना नुकसान हो सकता है।
मिथुन राशि
गुरुवार का दिन प्यार के मामले में संभलकर चलना होगा। पार्टनर के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। लेकिन आप घबराएं नहीं कुछ पल में ही सब ठीक हो जाएगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन प्यार के मामले में अच्छा रहेगा। लेकिन जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात को लेकर अनबन हो सकती है। जिससे मन थोड़ा उदास रहेगा।
सिंह राशि
गुरुवार का दिन प्यार के मामले में पार्टनर के साथ विवादों और तकरारों से भरा रहने वाला है। आज पार्टनर के किसी भी बात का जवाब सोच-समझ कर दें, वरना हालात और बिगड़ सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कल से अच्छा रहेगा। आज आप अपनी प्रेमिका के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। पार्टनर के साथ कहीं डिनर नाइट पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लव के मामले में बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप पार्टनर के किसी बात को लेकर प्रसन्न हो सकते हैं। जिससे आपको बड़ी खुशी का अहसास होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से कुछ खुशखबरी सुनने को मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कल से थोड़ा ठीक रहेगा। वैवाहिक जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो लोग शादी-शुदा नहीं है उनके लिए नए रिश्ते आ सकते हैं। बहुत जल्द घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन रोमांस से भरपूर रहने वाला है। आज आप पार्टनर के किसी भी बात को अनसुनी न करें, वरना विवाद होने की संभावना है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएं। मन प्रसन्न होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कल से कुछ अच्छा रहेगा। आज आपके रिश्ते में नजदीकियां आ सकती हैं। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग शादी-शुदा है उनके लिए आज का दिन शानदार रहेगा। किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
मीन राशि
गुरुवार का दिन मीन राशि वाले लोगों के लिए प्यार के मामले में बहुत ही सुखद रहेगा। आज पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बीता सकते हैं। लेकिन कुछ समय बाद ही मतभेद होने की संभावना हो सकती है। इसलिए आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।