---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

8 मई से सुख-वैभव के दाता बदलेंगे अपनी दिशा, दक्षिणमुखी शुक्र का 12 राशियों पर होगा ये असर

सुख-वैभव के दाता शुक्र ग्रह 8 मई, 2025 से अपनी अपने क्रांतिवृत्त यानी सूर्य की परिक्रमा पथ की दिशा में परिवर्तन कर रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, अब वे दक्षिण दिशा की ओर भ्रमण करेंगे यानी वे दक्षिणमार्गी होंगे। आइए जानते हैं, दक्षिणमुखी शुक्र का 12 राशियों पर क्या असर होगा?

---विज्ञापन---

सुख, वैभव, ऐश्वर्य और प्रेम के दाता ग्रह शुक्र 8 मई, 2025 को 02:40 PM बजे से अपनी अपने क्रांतिवृत्त यानी सूर्य की परिक्रमा पथ की दिशा में परिवर्तन कर रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस तारीख से शुक्र क्रांतिवृत्त पर दक्षिण दिशा की ओर भ्रमण करेंगे यानी वे दक्षिणमार्गी होंगे। बता दें कि शुक्र ग्रह ने इससे पहले 17 जनवरी, 2025 को अपनी दिशा में बदलाव किया था और उन्होंने उत्तर दिशा की ओर भ्रमण करना आरंभ किया था।

दक्षिणमार्गी शुक्र का ज्योतिष महत्व

ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, शुक्र का दक्षिणमार्गी होना जातकों की ऊर्जा को बढ़ाता है और जीवन में संतुलन लाने के प्रयास करता है। उत्तरमार्गी शुक्र की तुलना में दक्षिणमार्गी शुक्र की गति भोग-विलास की ओर भागने से में बाधा डालती है और संयम तथा विवेक से जीवन जीने की प्रेरणा देती है। यह खर्च और सुख-सुविधाओं को लेकर अधिक संतुलित निर्णय लेने का समय होता है। संक्षेप में कहें तो यह समय खुद को बेहतर समझने और आंतरिक संतुलन लाने और संबंधों बेहतर के लिए अनुकूल होता है।

---विज्ञापन---

दक्षिणमार्गी शुक्र का राशियों पर असर

शुक्र ग्रह का दक्षिणमार्गी या दक्षिणायन या दक्षिण दिशा की ओर भ्रमण करना वैदिक ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है, जो जीवन के कई पहलुओं पर सूक्ष्म प्रभाव डालता है। शुक्र ग्रह को ज्योतिष में भौतिक सुख, ऐश्वर्य, प्रेम, सौंदर्य, कला, संगीत, भोग-विलास और दांपत्य जीवन का कारक माना गया है। यह एक सौम्य और लाभकारी ग्रह है, जो जीवन में संतुलन और आनंद का प्रतिनिधित्व करता है।

मेष राशि

8 मई से होने वाले शुक्र के दक्षिणगमन से आपके धन पर असर होगा, जिससे आर्थिक मामलों पर ध्यान देना जरूरी होगा। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। साझेदारी में निवेश से पहले जांच-पड़ताल ज़रूरी है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी, पर अहंकार से बचें।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

सुख-वैभव के स्वामी ग्रह शुक्र की दिशा बदलना आपके व्यक्तित्व और जीवन के कई क्षेत्रों पर असर डालेगा। आकर्षण बढ़ेगा और नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मानसिक संतुलन बनाए रखें। पुराने रिश्तों में सुधार हो सकता है और विवाह के योग भी बन सकते हैं।

मिथुन राशि

शुक्र की दिशा में बदलाव का आपके खर्च और विदेश से जुड़े काम पर असर होगा। विदेश यात्रा या किसी विदेशी संपर्क से लाभ संभव है। लेकिन विलासिता या अनावश्यक खर्च से बचें। गुप्त प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

शुक्र की दिशा में आए बदलाव से आपको लाभ होगा। आपकी इच्छाएं पूरी होने के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों से लाभ या सहयोग मिलेगा। सामाजिक रिश्तों में ईर्ष्या या मतभेद से बचें। प्रेम संबंध विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

सिंह राशि

दक्षिणमार्गी शुक्र के प्रभाव से आपके कामकाज में निखार आएगा। आपको करियर में रचनात्मक अवसर मिल सकते हैं। मीडिया, फैशन या सौंदर्य से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। वरिष्ठों से टकराव न हो, इसका ध्यान रखें। प्रेम संबंध ऑफिस के किसी व्यक्ति से बन सकते हैं, लेकिन गोपनीयता रखें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

शुक्र ग्रह की दिशा का यह बदलाव आपके भाग्य को प्रभावित करेगा। आपकी रुचि धार्मिक, शैक्षणिक और विदेश यात्रा से जुड़े कामों में बढ़ेगी। जीवन के प्रति नजरिया अधिक गहराई वाला होगा। यात्रा में सावधानी रखें और धार्मिक चर्चा में वाद-विवाद से बचें। किसी विदेशी से प्रेम संबंध बन सकते हैं।

तुला राशि

शुक्र के दक्षिणगमन से आपको अचानक लाभ हो सकता है। जीवन में रहस्य, बदलाव और गुप्त धन से जुड़े काम सफल होंगे। करियर अचानक सफलता मिल सकती है। लेकिन, स्वास्थ्य विशेषकर जननांग और त्वचा संबंधी मामलों में सतर्कता ज़रूरी है। रिश्तों में गहराई तो आएगी, पर अत्यधिक नियंत्रण से संबंध बिगड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

शुक्र का दक्षिणगमन आपके विवाह और व्यापार में साझेदारी को प्रभावित करेगा। विवाह या प्रेम प्रस्ताव आ सकते हैं, और व्यापार में साझेदारी से भी लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे, बशर्ते आप पारदर्शिता बनाए रखें। विवाह योग्य लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि

दक्षिणगामी शुक्र आपके रोग और शत्रु के भय को दूर करेंगे। आपको अपने वर्क प्लेस पर सौम्यता और कूटनीति से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य विशेषकर त्वचा और गुर्दों की देखभाल जरूरी है। प्रेम संबंधों में व्यस्तता की वजह से दूरी आ सकती है, संवाद बनाए रखें।

---विज्ञापन---

मकर राशि

शुक्र का यह दक्षिणगमन से आपकी लव लाइफ को मजबूत बनाएगा। जिससे प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। रचनात्मकता बढ़ेगी। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

शुक्र के दक्षिणमुखी होने कुंभ राशि के जातकों के घर में सौंदर्य और सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। नया वाहन या घर खरीदने का योग बन सकता है। पारिवारिक मामलों में धैर्य और समझदारी जरूरी है। घरेलू जीवन में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

दक्षिणगामी शुक्र के असर से आपके प्रयास में दृढ़ता आएगी। आपका संचार कौशल मजबूत होगा। इससे आत्मविश्वास और कला-संवाद की क्षमता में वृद्धि होगी। लेखन, बोलने और कला के क्षेत्र में अवसर मिल सकते हैं। जल्दबाज़ी से बचें। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है, बातचीत में गहराई आएगी।

ये भी पढ़ें: धन-समृद्धि की चाबी यह पौधा, शनिवार की रात इन 5 उपायों से पाएं सौभाग्य का वरदान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 29, 2025 07:03 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola