---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

फाल्गुन माह में भगवान कृष्ण की पूजा से होता है विशेष लाभ, जानिए किस स्वरूप की पूजा करें

Falgun Month: भारतीय धार्मिक परंपरा में फाल्गुन माह को भगवान कृष्ण की पूजा का माह माना जाता है। इस माह में कई महत्वपूर्ण वैष्णव पर्व आते हैं जिन पर भगवान विष्णु व उनके अवतारों की आराधना की जाती है। ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार इस माह में भगवान कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व […]

---विज्ञापन---

Falgun Month: भारतीय धार्मिक परंपरा में फाल्गुन माह को भगवान कृष्ण की पूजा का माह माना जाता है। इस माह में कई महत्वपूर्ण वैष्णव पर्व आते हैं जिन पर भगवान विष्णु व उनके अवतारों की आराधना की जाती है।

ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार इस माह में भगवान कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। फाल्गुन माह 6 फरवरी से आरंभ हुआ है और 7 मार्च (होलिका दहन) तक रहेगा। इस माह आने वाले पर्वों व त्यौहारों इस प्रकार हैं

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: तुलसी का पौधा सूख जाएं तो होता है अपशकुन, तुरंत करें ये उपाय, बचाव होगा

फाल्गुन माह में आएंगे ये पर्व और त्यौहार (Falgun Month)

9 फरवरी 2023 (गुरुवार) – संकष्टी चतुर्थी
13 फरवरी 2023 (सोमवार) – कुंभ संक्रांति और सीताष्टमी
16 फरवरी 2023 (गुरुवार) – विजया एकादशी व्रत
18 फरवरी 2023 (शनिवार) – महाशिवरात्रि पर्व
20 फरवरी 2023 (सोमवार) – सोमवती अमावस्या
23 फरवरी 2023 (गुरुवार) – विनायकी चतुर्थी व्रत
26 फरवरी 2023 (रविवार) – भानु सप्तमी
27 फरवरी 2023 (सोमवार) – होलाष्टक आरंभ
3 मार्च 2023 (शुक्रवार) – आमलकी एकादशी अथवा रंगभरी ग्यारस
4 मार्च 2023 (शनिवार) – गोविन्द द्वादशी, प्रदोष व्रत
7 मार्च 2023 (मंगलवार) – होलिका दहन

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शीघ्र विवाह से लेकर करोड़पति बनने तक, हर समस्या का इलाज है गुड़ के टोटके

श्रीकृष्ण के अलग-अलग रूपों की होती है पूजा

फाल्गुन माह में भगवान कृष्ण के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। यदि आप उन्हें बाल रुप में पूजना चाहते हैं तो बालकृष्ण की आराधना करें। युवा रूप में राधाकृष्ण अथवा गाय चराने वाले गोविंद रूप में पूजा की जाती है। इसी प्रकार पूर्णावतार रूप में पूजना हो तो अर्जुन को गीता का ज्ञान देते हुए योगीराज कृष्ण के रूप में पूजा करनी चाहिए।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Feb 11, 2023 02:28 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola