हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Guru Pushya Yog 2026: 18 जून को बनेगा इस साल का अंतिम गुरु पुष्य योग, इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का बड़ा साथ

Guru Pushya Yog 2026: 18 जून 2026 को साल का अंतिम गुरु पुष्य योग बन रहा है, जो धन, शिक्षा और निवेश के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इस विशेष संयोग से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Guru Pushya Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में, पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ माना गया है. देवी लक्ष्मी का जन्म भी इसी नक्षत्र हुआ था. वहीं, बृहस्पति नक्षत्र सभी ग्रहों में सबसे शुभ ग्रह है. पंचांग के मुताबिक, जिस दिन गुरुवार और पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है, उसे गुरु पुष्य योग या गुरुपुष्यामृत योग कहते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 18 जून, 2026 को इस साल का तीसरा गुरु पुष्य योग निर्मित होगा, जो इस वर्ष का आखिरी गुरु पुष्य योग है. यह दिन नई शिक्षा, निवेश और कान्ट्रैक्ट के बेहद फलदायी होता है. आइए जानते हैं, किन 3 राशियों पर इसका सबसे सकारात्मक और गहरा प्रभाव पड़ेगा?

मिथुन राशि (Gemini)

18 जून को बनने वाले गुरु पुष्य योग से मिथुन राशि के जातकों की जीवन की परिस्थितियां तेजी से बदलेंगी. आपके ज्ञान का विस्तार होगा. करियर में भी आपकी एक्सपर्टीज बढ़ेगी. आपके निर्णय लेने की क्षमता पहले से अधिक तेज होगी. आप अपनी ‘स्किल’ से कमाई के नए स्रोत खोजेंगे, जो भविष्य में धन बरसा सकता है. किसी बड़े काम का ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं. बिजनेस में भी नेटवर्किंग और संपर्कों से बड़ा फायदा हो सकता है. पारिवारिक और सामाजिक सुख और सम्मान दोनों में वृद्धि होगी.

यह भी पढ़ें: Astrology Personality Traits: ‘बोली’ से पहचानें कुंडली का सबसे मजबूत ग्रह, ज्योतिष में छिपा है आपकी आवाज का राज

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लिए 18 जून को बनने वाला गुरु पुष्य योग कर्म, धर्म और अर्थ क्षेत्र पर डीप इम्पैक्ट डाल सकता है. प्रोफेशनल जीवन में सक्रियता बहुत बढ़ सकती है. कार्यक्षेत्र में अचानक जिम्मेदारियां बढ़ेगी, जो भविष्य में धन आगमन के प्रवाह को तेज करेगी. ऑफिस में आपकी इमेज मजबूत होगी. सिस्टम और प्लानिंग के अनुसार काम करने पर विशेष आर्थिक लाभ हो सकता है. छोटे-छोटे निर्णय भी इस समय बड़े परिणाम दे सकते हैं. घर के किसी बुजुर्ग मेम्बर के हेल्थ में अच्छा सुधार देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Smart Gadget vs Diary: इन 4 राशियों को स्मार्ट गैजेट से ज्यादा ‘पुरानी डायरियां’ हैं पसंद, इनमें कहीं आप भी तो नहीं

विज्ञापन

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए यह गुरु पुष्य योग बेहद लाभकारी सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है. किस्मत अचानक सपोर्ट करेगी. आपकी मेंटल एबिलिटी बढ़ने से लंबे समय ल रही उलझन खत्म हो सकती हैं. आपका इंसाइट और इंट्यूशन बहुत मजबूत रहेगा. आप करियर में दिशा बदलने का बड़ा निर्णय ले सकते हैं. पुराना प्रयास अब रिजल्ट दे सकता है. सिस्टमेटिक काम करने वालों को बड़ा लाभ मिल सकता है. किसी पुराने क्लाइंट या प्रोजेक्ट से पैसा आ सकता है. स्वास्थ्य और दिनचर्या में सुधार का समय है.

यह भी पढ़ें: Lucky Zodiac Sign: 2 जून से खुलेंगे इन 5 राशियों के लिए कमाई के नए दरवाजे, ग्रहों की चाल से बदलेगा भाग्य

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola