Kartik Purnima 2024: 90 साल बाद दिखेगा कार्तिक पूर्णिमा का चांद, 3 राशियां होंगी मालामाल!

Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा के दिन खास संयोग बन रहा है, जिससे 3 राशियों के लोगों को लाभ होगा। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की खास कृपा हो सकेगी। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं।

Kartik Purnima 2024 lucky zodiac signs astro

कार्तिक पूर्णिमा

Kartik Purnima 2024: हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर कार्तिक पूर्णिमा का खास दिन होता है। इस अवसर पर दान और स्नान का खास महत्व होता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के लिए लोग जाते हैं और दीप दान करते हैं। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करना का खास महत्व है। ये दिन त्रिपुरारी पूर्णिमा और देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा की रात चंद्रमा की पूजा-अर्चना होती है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर खास योग भी बन रहा है जो 3 राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है।

विज्ञापन

कब दिखेगा कार्तिक पूर्णिमा का चांद?

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर कार्तिक पूर्णिमा है। इस साल 15 नवंबर 2024 को कार्तिक पूर्णिमा है। पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 16 नवंबर को सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर होगी। कार्तिक पूर्णिमा का चांद निकलने का समय 15 नवंबर को शाम 4 बजकर 51 मिनट पर है।

विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्यतिपात योग और वरीयान योग का निर्माण हो रहा है। 90 साल बाद खास योग के बनने से 3 राशियों पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की खास कृपा बन रही हैं। इस राशि के लोग जल्द मालामाल भी हो सकते हैं, आइए वो भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं? जान लेते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए कार्तिक पूर्णिमा से अच्छे दिन शुरू हो रहे हैं। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों की कृपा आप पर बरसने वाली है। जीवन में आ रही समस्या से आप छुटकारा पा सकेंगे। चिंता मुक्त होने के साथ आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

कार्तिक पूर्णिमा के दिन आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। एक नई शुरुआत के साथ आप करियर में सफल होंगे। आपका खुशनुमा मिजाज लोगों के दिलों में राज करेगा। धन में बढ़ोतरी हो सकती है। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु आप पर मेहरबान होने वाले हैं।

विज्ञापन

मीन राशि

कार्तिक पूर्णिमा से मीन राशि के लोगों के लिए कुछ नया होने वाला है। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा और धन में बढ़ोतरी हो सकेगी। करियर में सफलता के नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापारियों को भी लाभ होने का योग बन रहा है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ