Budh Gochar: बुध गोचर से बदली इन 3 राशियों की किस्मत; होगा नुकसान, बिगड़ेगी सेहत!

Budh Gochar 2024: बीते दिन बुध ने ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर कर लिया है, जिसका प्रभाव आने वाले कुछ दिनों तक 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं 11 नवंबर को किस समय बुध की चाल बदली है।

Budh Gochar 2024

बुध गोचर

वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिन 11 नवंबर 2024 को सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर बुध ने ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर किया है। ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं। इस बार बुध ने अपने ही नक्षत्र में गोचर किया है। इसलिए इस गोचर का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर गहरा पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए बुध का ये नक्षत्र परिवर्तन करना अच्छा नहीं रहेगा।

बुध गोचर का राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशि

बुध गोचर का नकारात्मक प्रभाव वृषभ राशि के लोगों की सेहत पर पड़ सकता है। बाहर के खाने का त्याग नहीं किया, तो बड़े-बुजुर्गों को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। शादीशुदा कपल के रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है, जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके जीवन में विभिन्न परेशानियों का आगमन होने वाला है। बात-बात पर चिंता करने के कारण कारोबारियों को सिर दर्द की समस्या रहेगी।

कर्क राशि

बुध के नक्षत्र परिवर्तन का अशुभ प्रभाव कर्क राशि के लोगों पर पड़ सकता है। पैसों के मामले में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नौकरीपेशा जातकों के लिए भारी पड़ सकता है। बड़ा नुकसान होने की संभावना है। हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उन्हें साथी से धोखा मिल सकता है। घर में रोजाना हो रहे क्लेश के कारण शादीशुदा जातकों को मानसिक तनाव रहेगा।

मीन राशि

शादीशुदा जातक ने साथी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम नहीं रखा, तो लड़ाई होने की पूरी संभावना है। ऑफिस में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा। कारोबारियों को काराबोर में बड़ा घाटा हो सकता है। जिन लोगों की दुकान है, उन्हें मन मुताबिक मुनाफा नहीं होगा। 40 से ज्यादा उम्र वाले जातकों की सेहत में गिरावट आने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ