Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? पढ़ें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 26 April 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 26 अप्रैल शुक्रवार का राशिफल और उपाय बताए हैं, आइए जानते हैं आपका आज का दिन कैसा रहेगा?

Kal Ka Rashifal 31 May 2024

राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 April 2024: ज्योतिष के अनुसार, राशिफल को जानकर कोई भी व्यक्ति अपने आने वाले आज के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है। 12 राशियों के बारे में जानकर आप अपने आज का पता लगा सकते हैं। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 26 अप्रैल, शुक्रवार का राशिफल और उपाय बताए हैं, आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

1. मेष राशि

देशाटन की स्थिति सुखद होगी। मन की उदासी को दूर करने के लिए किसी यात्रा पर जाएं तो अच्छा रहेगा। ध्यान और योग से स्वास्थ्य बेहतर होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें। गाय को भोजन दें।

विज्ञापन

2. वृषभ राशि

दांपत्य जीवन सुख में होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों को उपहार दें। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

3. मिथुन राशि

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवन में दोस्त आपको बहुत अहम हिस्सा मानेंगे। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। गाय को हरा चारा खिला दें। किसी घायल गाय का उपचार करा दें।

4. कर्क राशि

धन हानि की आशंका हैं। आपका स्वभाव दार्शनिक प्रवृत्ति का होगा। आज आप चाहे तो किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। चंद्र के बीज मंत्र का भी जाप कर सकते हैं। सुबह किसी बच्चे को खाना खिला दें।

विज्ञापन

5. सिंह राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। अगर आप एक विद्यार्थी है तो आज पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल दें।

6. कन्या राशि

दांपत्य जीवन सुख में होगा। घर में आपकी उपलब्धि के कारण उत्साह व उल्लास बना रहेगा। आज गाड़ी धीमे चलाएं। गरीबों को भोजन में कंबल दान करें।

विज्ञापन

7. तुला राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष के लोगों का घर में आना-जाना रहेगा वह माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। किसी महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है। सुबह किसी गरीब को आटा या चावल दान करें।

8. वृश्चिक राशि

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। नौकरी वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं रहेगा तो किसी अधिकारी से बिना वजह न उलझें। पत्नी से बिना वजह विवाद न करें अन्यथा झगड़ा हो सकता है। सुबह बंदरों को गुड़ व चना अथवा केला खिलाएं।

विज्ञापन

9. धनु राशि

पारिवारिक जीवन में तनाव से बचें। अगर आप शिक्षण कार्य से संबंध रखते हैं तो बिना वजह बच्चों को आज न डांटे। अपने सहकर्मियों से प्रेम से बात करें। घर पर जब आए तो बच्चों को कोई उपहार जरूर दें। सुबह किसी घायल गाय का उपचार करा दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

10. मकर राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। व्यवसाय में निजी संबंधों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। अगर किसी मित्र से मिलने जाना चाहते हैं तो बिल्कुल जाइए बहुत अच्छा रहेगा। सुबह कुत्ते को रोटी दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

11. कुंभ राशि

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। विचाराधीन मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के योग हैं। घर परिवार का सहयोग मिलेगा विशेष कर पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे। सुबह किसी घायल कुत्ते का उपचार करा दें। गाय और कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

12. मीन राशि

सुखद समाचार मिलेगा और रिश्तों में सहयोग मिलेगा। एक अच्छी ऊर्जा अपने मन में रखें ताकि आपके कार्य सफल हो सके। बिना वजह किसी से न उलझें। जीवन में सोच सकारात्मक रखें। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से चले। गाय को रोटी दें और कुत्ते को भोजन खिला दें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ