Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन? पढ़ें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 23 April 2024: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे? कौन से उपाय अपनाने होंगे लाभकारी? आइए ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव शर्मा से 23 अप्रैल 2024 मंगलवार का राशिफल जानते हैं।

aaj ka rashifal 17 june 2024 today horoscope

राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 April 2024: 23 अप्रैल, मंगलवार को हनुमान जयंती है और ये दिन आपका कैसा रहेगा? आपको कौन  से उपाय अपनाने चाहिए? आपको किन लोगों से बचकर रहना है? इन सभी के बारे में आप राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 23 अप्रैल 2024, मंगलवार का राशिफल बताया गया है, जिसमें 12 राशियों के लिए उपाय भी बताए गए हैं, आइए राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

आज आप रचनात्मक कार्यों में भाग लेंगे। आप व्यापारिक गतिविधियों में भाग लेंगे और फायदे के सौदे करेंगे। निजी जीवन में किए गए प्रयास में सफल भी होंगे। संतुलित खानपान का अनुपालन करें। मंगलवार को सुबह मंगल का बीज मंत्र का जाप करें।बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिलाएं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

दांपत्य जीवन में कलह हो सकती है इसलिए अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। अगर आप एक विद्यार्थी हैं तो आप अपने लक्ष्य पर केंद्रित करें और परेशान न हो। अपने सहकर्मियों का सम्मान करें। सुबह सूर्य को हल्दी और चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय को चार रोटी खिला दें। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप अवश्य करें।

मिथुन राशि

स्वतंत्र निर्णय लेने की अपनी आदतों पर रोक लगाये ताकि आपको परेशान नहीं होना पड़े। आप शांत रहे और योग अथवा मेडिटेशन का सहारा लें। आज बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिला दें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा। गाय को हरा चारा खिला दें।

विज्ञापन

कर्क राशि

आज आप किसी सांस्कृतिक या पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। रिश्तेदारों व परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा और परिवार में किसी कार्य का आयोजन होगा। रिश्तेदार या मित्र के घर आने से आपको एक अच्छी ऊर्जा मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ दिन बीतेगा। आज कुत्ते को रोटी दे तो अच्छा रहेगा। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी और चावल डालकर जल दें।।

सिंह राशि

घर परिवार में माहौल सौहद्रता पूर्ण रहेगा । किसी मित्र अथवा सहयोगी के आने से घर में माहौल बहुत अच्छा हो जाएगा। पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के कार्य करें तो सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को चार आटे की लोई में गुड़ डालकर दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

अपना आत्मविश्वास और संयम बनाकर रखिए। किसी भय से परेशान न हो। परिवार के सदस्यों से बिना वजह न उलझें अन्यथा पूरा दिन तनाव रहेगा। प्रेम संबंधों में पहल करने से बचे तो अच्छा रहेगा। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा दें तो दिन अच्छा होगा। घायल गाय का उपचार करा दें।

तुला राशि

व्यावसायिक जीवन में नुकसान उठाना पड़ सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और उनकी सेवा करें। बिना वजह किसी से न उलझें अन्यथा हानि होगी। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आज आर्थिक लाभ होने के संकेत मिलते हैं । निजी या व्यावसायिक काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है । अधिकारियों से फायदा होगा। परिवार में कोई सांस्कृतिक कार्य संपन्न होगा। घर परिवार में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहेगा। अगर आप पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि की इच्छा रखते हैं तो आज का दिन बहुत उत्तम रहेगा। घरेलू सामान व वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

घर परिवार के किसी शादी समारोह का हिस्सा बनेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें और गाय को रोटी दें।

विज्ञापन

मकर राशि

बिना वजह किसी से न उलझें अन्यथा किसी केस का सामना करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक स्थल का दर्शन करेंगे तो अच्छा रहेगा। जरूरतमंद की मदद करेंगे तो अच्छा रहेगा। पति पत्नी के संबंधों के लिए समय अच्छा है। घायल कुत्ते का उपचार कराएं और कुत्ते को रोटी दें।

कुंभ राशि

आज किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ घूमने जा सकते हैं। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर चले तो दिन अच्छा रहेगा।  किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें।

विज्ञापन

मीन राशि

दांपत्य जीवन और पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। नकारात्मक लोगों से दूर रहे अन्यथा आपका संकट बढ़ा सकते हैं। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ