Kal ka Rashifal, 2 March 2023 Tomorrow Rashifal: आप भी ज्योतिष की सहायता से अपने आने वाले कल के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। पंडित सुरेश पांडे से जानिए कल गुरुवार का दिन आपके और आपके परिवार के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Mesh Kal ka Rashifal)
कारोबारी डील धन लाभ कराएगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है। किसी से व्यर्थ में विवाद ना करें। गेहूं का दान करें।
यह भी पढ़ें: होली के दिन करें ये उपाय, दूर होगी बड़ी से बड़ी बीमारी!
वृषभ राशि (Vrishabh Kal ka Rashifal)
रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है। ऑफिस में सहकर्मी का साथ मिलेगा। दूरियां खत्म होंगी, अपनों से मुलाकात होगी। सिर दर्द आपको परेशान कर सकता है। पैसों के लेन-देन में ज्यादा सतर्क रहें। पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मिथुन राशि (Mithun Kal ka Rashifal)
आपकी समझदारी से धन लाभ होगा। नई नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है। ज्यादा भागदौड़ से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रॉपर्टी में सोच-समझकर ही निवेश करें। मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
कर्क राशि (Kark Kal ka Rashifal)
किसी यात्रा में धन हानि हो सकती है। ऑफिस में दिनभर व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनेगा। ज्यादा गुस्सा स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है। गाड़ी चलाते समय ज्यादा सतर्क रहें। गाय को रोटी खिलाएं।
यह भी पढ़ें: आज ही करें वटवृक्ष का यह उपाय, हनुमानजी पूरी करेंगे हर इच्छा
सिंह राशि (Singh Kal ka Rashifal)
कारोबारी डील में धन हानि हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। घर में मेहमान आ सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला बिल्कुल ना लें। बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें।
कन्या राशि (Kanya Kal ka Rashifal)
धन लाभ होगा, बचत भी बढ़ेगी। काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घुटनों का दर्द आपको परेशान करेगा। किसी बड़े-बुजुर्ग का अपमान ना करें। जरूरतमंदों में अन्न दान करें।
अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
तुला राशि (Tula Kal ka Rashifal)
धन हानि के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद ना करें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। शुगर के रोगी अपना खास ध्यान रखें। वाद-विवाद से बचें, नुकसानदायक होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।
यह भी पढ़ें: ऐसे लोगों को ही दिखते हैं भूत-प्रेत, आप भी न करें ये काम
वृश्चिक राशि (Vrishchik Kal ka Rashifal)
धन में बढ़ोतरी होगी, निवेश भी करें। ऑफिस में अपनी गलतियों को स्वीकार करें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। बिगड़ते स्वास्थ्य पर ध्यान दें, योग करें। पैसों के लेन-देन में ज्यादा सतर्क रहें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि (Dhanu Kal ka Rashifal)
आत्मविश्वास से धन लाभ होगा। नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। परिवारिक मतभेद हो सकते हैं। पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। किसी से धोखाधड़ी बिल्कुल ना करें। बजरंग बाण का पाठ करें।
मकर राशि (Makar Kal ka Raashifal)
किसी यात्रा में धन हानि हो सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। पिता से अनबन समाप्त होगी। अच्छा खान-पान रखें वरना सेहत बिगड़ सकती है। आपकी जिद्द आपका नुकसान करा सकती है। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें: हर मर्ज का इलाज है हनुमानजी के ये उपाय, तुरंत दूर होंगी सब बाधाएं
कुंभ राशि (Kumbh Kal ka Raashifal)
आय में वृद्धि होगी, धन भी बचा पाएंगे। कार्यस्थल पर धैर्यपूर्वक काम निपटाएं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। प्रॉपर्टी खरीदने से पहले सभी पेपर्स जांच लें। गुड़ का दान करें।
मीन राशि (Meen Kal ka Rashifal)
धन हानि के योग बनेंगे, खर्च भी बढ़ेगा। ऑफिस में आपका दिन अच्छा बीतेगा। आपका खुशनुमा अंदाज नए रिश्ते बनाएगा। ज्यादा कामकाज तबीयत बिगाड़ सकता है। किसी अनजान से गुप्त बातें साझा ना करें। चींटियों को आटा डालें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines