---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Kaalchakra: आज से किसका कामकाज पकड़ेगा रफ्तार और किसकी जाएगी नौकरी? पंडित सुरेश पांडेय से जानें मई 2026 का राशिफल

Kaalchakra Today: क्या आप जानना चाहते हैं कि मई 2026 में आपके कामकाज की स्थिति सुधरेगी या पहले से अधिक घाटा होगा? अगर हां, तो इस बारे में आपको मासिक राशिफल के जरिए पता चल सकता है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं मई 2026 के कामकाज से जुड़े राशिफल के बारे में.

---विज्ञापन---

Kaalchakra Today 2 May 2026: साल 2026 का पांचवां महीना मई शुरू हो चुका है, जो ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण है. इस दौरान कई राशियों को लाभ तो कुछ लोगों को भारी नुकसान होगा. हालांकि, मासिक राशिफल के जरिए आपको पहले ही मई 2026 में अपने साथ घटने वाली संभावित घटनाओं की जानकारी मिल सकती है.

आज 2 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको मेष से लेकर मीन राशि वालों के नौकरीपेशा और कारोबारियों के मई 2026 के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं.

---विज्ञापन---

मेष राशि

  • नौकरी-

17 मई 2026 तक नौकरीपेशा जातकों को भागदौड़ करनी पड़ेगी. इस दौरान मेहनत के अनुसार आपको फल कम मिलेगा. हालांकि, बार-बार कोशिश करने पर कुछ कार्य पूरे हो सकते हैं. साथ ही काम के कारण तनाव होगा और थकान महसूस होगी. उम्मीद है कि ऑफिस में अधिकारियों से भी जल्दी सहयोग नहीं मिलेगा.

हालांकि, 17 मई के बाद नौकरी में धीरे-धीरे सुधार होना शुरू होगा. आपके रुके व अटके काम बनने लगेंगे. ऑफिस में आप अपने लक्ष्य को पूरे करेंगे, लेकिन इस महीने जल्दबाजी में नौकरी बदलने का फैसला न करें. जितना हो सके, उतना क्रोध और अहंकार से बचें. साथ ही काम में समय सीमा का ध्यान रखें.

---विज्ञापन---
  • कारोबार-

17 मई तक कारोबार की गति धीमी रहेगी. मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, जिसके बाद भी मुनाफा कम मिलेगा. इसके अलावा कुछ अच्छी डील्स अटक सकती हैं. साथ ही नई योजनाएं लागू होने में समय लगेगा. हालांकि, 17 मई के बाद कारोबार में अचानक सुधार हो सकता है. कोई अच्छी डील फाइनल होगी और कारोबारी यात्राएं लाभदायक साबित होंगी. इस दौरान नए ग्राहक या साझेदार आपके साथ जुड़ सकते हैं.

बता दें कि विदेश से भी इस दौरान कारोबारियों को लाभ हो सकता है, लेकिन बिना सोचे-समझे कारोबार में निवेश न करें. जितना हो सके, उतना साझेदारी में पारदर्शिता रखें.

---विज्ञापन---

अन्य राशियों के मई 2026 के कामकाज के राशिफल के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Baba Vanga Predictions: साल 2026 खत्म होने से पहले ये 5 राशियां होंगी मालामाल! मरने से पहले बाबा वेंगा ने की थी भविष्यवाणी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Baba Vanga Predictions: इन 4 राशियों के लिए न तो ज्यादा अच्छा और न ही ज्यादा बुरा रहेगा 2026, बाबा वेंगा की बड़ी भविष्यवाणी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: May 02, 2026 10:25 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola