हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: मेष से लेकर मीन तक, पंडित सुरेश पांडेय से जानें अपनी कमजोरियां

Kaalchakra Today: एक समझदार इंसान वो ही होता है, जो अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन पर काम करे और उन्हें अपनी ताकत बनाए. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों की कमजोरियों के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 21 February 2026: अधिकतर लोगों के अंदर कोई न कोई कमजोरी होती ही है. कई लोग अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन पर काम करते हैं और उन्हें ही अपनी ताकत बनाते हैं, जबकि कुछ लोग कमजोरियों को बहाना बनाकर जीवन में आगे बढ़ने से डरते हैं. हालांकि, हर व्यक्ति को अपनी कमजोरी को स्वीकार करना चाहिए और उन्हें अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो व्यक्ति अपनी राशि के जरिए अपनी संभावित कमजोरियों के बारे में जान सकता है.

आज 21 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको राशि के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की संभावित कमजोरियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पहचानकर वो उन पर काम करके उन्हें अपनी ताकत बना सकते हैं.

मेष राशि

  • पेट से जुड़े रोगों का सामना करना पड़ता है.
  • तली-भुनी, मसालेदार चीजों का सेवन कम से कम करें.
  • गुस्सा ज्यादा आता है.
  • आलस और लापरवाही इनकी बहुत बड़ी कमजोरी है.
  • आसानी से किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाते हैं.
  • जल्दी किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं.

वृषभ राशि

  • जिद्दी स्वभाव आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है.
  • अपनी सोच और मान्यताओं को लेकर ये लोग बहुत जिद्दी होते हैं.
  • अपने आराम और सम्मान के आगे कुछ नहीं सोचते हैं.
  • अपनी गलतियों को आसानी से स्वीकार नहीं करते हैं.
  • दूसरों पर जरूरत से ज्यादा हक रखते हैं.
  • कई बार बिना सोचे-समझे कोई भी काम कर लेते हैं.
  • जोखिम लेने से घबराते नहीं हैं.

मिथुन राशि

  • आप पर संगत का बहुत जल्दी असर पड़ता है.
  • दूसरों से अपनी प्रशंसा करवाते हैं.
  • दूसरों की बुराई बहुत करते हैं.
  • सांस से जुड़े रोग जल्दी होते हैं.
  • मन स्थिर रहता है, जिस कारण लोग जल्दी से इन पर भरोसा नहीं कर पाते हैं.
  • बिना सोचे-समझे दोस्ती कर लेते हैं.

यदि आप अन्य 9 राशियों के जातकों की कमजोरियों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Rashifal 22 February 2026: रविवार को कन्या-मीन समेत इन 3 राशियों को होगा महालाभ, पढ़ें 22 फरवरी 2026 का राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola