---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kaalchakra: मई 2026 में दूर होगी पैसों की कमी या होगा तगड़ा घाटा? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

Kaalchakra Today: आज से मई 2026 का आरंभ हो गया है, जिस दौरान कई महत्वपूर्ण ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने वाला है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं मई 2026 आमदनी के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. साथ ही आप मई 2026 के व्रत-त्योहार और शुभ मुहूर्त आदि के बारे में जानेंगे.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: May 1, 2026 11:08
Kaalchakra Today 1 May 2026
Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 1 May 2026: ग्रह गोचर के लिहाज से मई 2026 खास है. इस दौरान मंगल, सूर्य, बुध, चंद्र और शुक्र आदि ग्रहों का समय-समय पर राशि और नक्षत्र गोचर हो रहा है. ऐसे में मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन में परिवर्तन आना तय है. हालांकि, राशिफल के जरिए पहले ही आपको भविष्य में अपने साथ घटने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त हो सकती है. यहां तक कि आर्थिक स्थिति, करियर, लव लाइफ, सेहत और पारिवारिक स्थिति आदि के बारे में भी पता चल सकता है.

आज 1 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको मेष से लेकर मीन राशि वालों के मई 2026 के आमदनी के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं.

---विज्ञापन---

मई 2026 के व्रत-त्योहार

  • 1 मई 2026- बुद्ध पूर्णिमा और वैशाख स्नान समाप्त
  • 10 मई 2026- मातृ दिवस
  • 13 मई 2026- अपरा एकादशी
  • 14 मई 2026- गुरु प्रदोष व्रत
  • 16 मई 2026- शनि जयंती, अमावस्या और वट सावित्री व्रत
  • 17 मई 2026- ज्येष्ठ अधिक मास
  • 25 मई 2026- गंगा दशहरा
  • 27 मई 2026- पद्मिनी एकादशी
  • 28 मई 2026- गुरु प्रदोष व्रत

ये भी पढ़ें- Baba Vanga Predictions: इन 4 राशियों के लिए न तो ज्यादा अच्छा और न ही ज्यादा बुरा रहेगा 2026, बाबा वेंगा की बड़ी भविष्यवाणी

मई 2026 के शुभ मुहूर्त

  • गृह प्रवेश- 4, 8 और 13
  • वाहन क्रय- 1, 4, 10, 11 और 14
  • विवाह- 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13 और 14
  • सगाई- 1, 2, 3, 4, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 14 और 15
  • प्रॉपर्टी- 1, 7 और 14
  • कारोबार- 7
  • मुंडन- 4, 9, 11 और 14

ये भी पढ़ें- Navpancham Drishti: होने वाला है इन 4 राशियों का अच्छा समय शुरू, मंगल-यम बनाएंगे नवपंचम दृष्टि

---विज्ञापन---

मई 2026 का मासिक राशिफल

  • मेष राशि

मई 2026 में आपकी आर्थिक स्थिति मध्यम रहने वाला है. आय होने के बावजूद बचत करने में मुश्किलें आ सकती हैं. हालांकि, लाभ भाव में राहु आपको अचानक लाभ दिला सकता है.

जो लोग ऑनलाइन काम या बिजनेस करते हैं, उन्हें लाभ होगा. इस दौरान आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं, लेकिन 17 मई के बाद स्थिति में सुधार होगा. हालांकि, 12वें भाव में शनि के होने से खर्च बढ़ सकते हैं. 14 मई तक शुक्र के कारण बचत के अवसर मिलेंगे, लेकिन इसके बाद आपके खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट बनाकर चलना बहुत जरूरी है.

महीने के पहले भाग में सोच-समझकर बड़े निवेश करें. खासकर, जोखिम भरे निवेश से बचें. यदि आपको निवेश करना है तो 15 मई के बाद ही करें. बता दें कि नौकरीपेशा लोगों को मेहनत के बाद भी बहुत आर्थिक लाभ नहीं मिल पाएगा, जबकि कारोबारियों को धन लाभ के लिए पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी.

यदि आप अन्य राशियों के मई 2026 के आमदनी के राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो देखें.

ये भी पढ़ें- Baba Vanga Predictions: साल 2026 खत्म होने से पहले ये 5 राशियां होंगी मालामाल! मरने से पहले बाबा वेंगा ने की थी भविष्यवाणी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: May 01, 2026 11:06 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.