Kaalchakra: सूर्य से लेकर शनि तक, पंडित सुरेश पांडेय से जानें किस काम के लिए किस ग्रह की 'होरा' है शुभ
Kaalchakra Today: होरा एक विशिष्ट ग्रहीय घंटे को दर्शाता है, जिसका शुभ मुहूर्त निकालने के लिए विशेष आकलन किया जाता है. इसके अलावा व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर भी होरा का अच्छा-खासा प्रभाव पड़ता है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं होरा के महत्व और इससे जुड़ी मुख्य बातों के बारे में.
Kaalchakra Today 27 April 2026: होरा को ज्योतिष शास्त्र का महत्वपूर्ण अंग माना जाता है. मान्यता है कि होरा काल में किया गया काम सफल और सिद्ध होता है क्योंकि ये आर्थिक जीवन, विवाह, सुख, सफलता और असफलता आदि विभिन्न कार्यों पर अपना पूरा प्रभाव डालता है. जब भी किसी काम या दिन का शुभ मुहूर्त निकाला जाता है, तो उसमें होरे की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.
विज्ञापन
आज 27 अप्रैल 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको होरा के महत्व, प्रभाव और इससे जुड़ी अन्य जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं.
विज्ञापन
दिन के अनुसार होती है होरा
सूर्योदय से उस दिन के ग्रह ही होरा होती है, जबकि दिन के वार की होरा से अगली होरा, उस दिन से छठे दिन की होती है. सोमवार को चंद्रमा ग्रह की होरा, मंगलवार को मंगल ग्रह की होरा, बुधवार को बुध ग्रह की होरा, शुक्रवार को शुक्र ग्रह की होरा, शनिवार को शनि ग्रह की होरा में सूर्योदय होता है. गौरतलब है कि सूर्योदय से लेकर दूसरे दिन सूर्योदय तक 24 होरा होती हैं.
बता दें कि वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के लोग रात्रि होरा के अंतर्गत आते हैं और चंद्रमा के अधीन हैं.
विज्ञापन
सूर्य की होरा
ग्रह सूर्य की होरा सभी राजनीतिक कार्यों, राजनेताओं, सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना, चल-अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री करना, कानूनी मामले निपटाना, माणिक्य रत्न धारण करना और टेंडर के लिए आवेदन करना के लिए शुभ होती है.
चंद्रमा की होरा
हर तरह के कार्य के लिए ग्रह चंद्रमा की होरा शुभ मानी जाती है. खासकर, इसमें मोती धारण करना, नेताओं या प्रमुख लोगों से मिलना, पानी से जुड़े काम करना, घर बदलना, यात्रा पर जाना, सौंदर्य से जुड़े कार्य करना, मध्यस्थता करना और किसी भी तरह की खरीद-ब्रिकी करना शुभ होता है.
विज्ञापन
यदि आप अन्य ग्रहों की होरा में किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो देखें.