Kaalchakra: शुक्र-शनि की युति का 12 राशियों पर कैसा पड़ता है प्रभाव? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra News24 Today: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और शनि की युति का खास महत्व है, जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव समय-समय पर 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं शुक्र और शनि की युति कब-कब किन-किन लोगों के लिए लाभदायक रहती है।

Kaalchakra News24 Today

शुक्र-शनि की युति कब होती है फलदायी?

विज्ञापन

जब भी इन दोनों ग्रहों की युति होती है, तो उसके कारण 12 राशियों के जीवन में बदलाव आता है। जहां कुछ लोगों के लिए शुक्र और शनि की युति शुभ रहती है, तो कुछ जातकों की परेशानी पहले के मुकाबले और ज्यादा बढ़ जाती है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि शुक्र और शनि की युति का 12 राशियों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

किन लोगों के लिए अशुभ रहती है युति?

  • मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन लग्न जातकों के लिए शुक्र और शनि की युति कष्टदायक हो सकती है। इसके प्रभाव से रिश्तों में गलतफहमी होती है।
  • जिन लोगों की कुंडली में ये दोनों ग्रह शुभ स्थिति में नहीं होते हैं, उनके वैवाहिक जीवन में सदा क्लेश रहता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में कई बार अकेलापन महसूस होता है।
  • जिन लोगों के ऊपर शुक्र या शनि की परस्पर दशा या अंतर्दशा चल रही होती है, उन्हें कैंसर जैसे रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। लिवर या पेंक्रियाज भी प्रभावित होता है।
  • शुक्र, शनि से ज्यादा अच्छी स्थिति में होता है, तो ऐसा व्यक्ति अपने से कम उम्र की महिला या पुरुष की ओर आकर्षित होता है। व्यक्ति खुद को लंबे समय कर युवा महसूस करता है।

ये भी पढ़ें- 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों का 12 राशियों पर क्या असर? जानें प्रेमानंद महाराज से

कब-कब शुभ होती है शुक्र-शनि की युति?

  • कुंडली के पहले भाव में शुक्र और शनि की युति हो, तो सेहत और पारिवारिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे लोग हमेशा तनाव में रहते हैं।
  • वहीं जिन लोगों की कुंडली के दूसरे भाव में शुक्र और शनि की युति बहुत शुभ होती है, तो उसके कारण व्यक्ति को घर, गाड़ी, पैतृक संपत्ति और स्थायी संपत्ति आदि का सुख मिलता है। परिवार में भी उसका सम्मान होता है। ऐसे व्यक्ति को कारोबार में सफलता मिलती है।
  • कुंडली के तीसरे भाव में शुक्र और शनि की युति को शुभ माना जाता है। तीसरे भाव में शुक्र-शनि के होने से साधक को पिता से धन लाभ होता है। ऐसे व्यक्ति के रिश्तेदारों और ससुराल वालों से संबंध अच्छे होते हैं। मेहनत करने से ज्यादा लाभ मिलता है।

यदि आप जानना चाहते हैं कि कुंडली के अन्य भाव में कब-कब शुक्र और शनि की युति शुभ होती है, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें। 

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ