Kaalchakra: मंगल की महादशा में रहना होगा संभलकर, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसके प्रभाव और उपाय

Kaalchakra Today: आज 20 मई 2026 दिन बुधवार के कालचक्र में कुंडली में मंगल के कमजोर होने और मंगल की महादशा के बारे में जानेंगे. मंगल की महादशा के क्या प्रभाव होते हैं और किन उपायों को करना चाहिए. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानें.

मंगल की महादशा

Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 20 May 2026: आज 20 मई 2026, दिन बुधवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 11 बजकर 06 मिनट तक है. इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आर्द्रा, पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र है. शूल और गण्ड योग रहेगा. आज के कालचक्र में मंगल ग्रह के कुंडली में कमजोर होने के बारे में जानेंगे. व्यक्ति को मंगल की महादशा के कारण 7 साल तक परेशानी होती है. मंगल की महादशा के दौरान का समय बहुत ही मुश्किल होता है. इसके बारे में विस्तार से कालचक्र में जान सकते हैं. आज 20 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

मंगल की महादशा

मंगल की महादशा में 7 सालों की होती है. मंगल की महादशा में जातक को जीवन में बहुक से संघर्षों का सामना करना पड़ता है. मंगल की महादशा में राहु की अंकर्दशा संघर्षपूर्ण होती है. यह 1 साल 18 दिन की होती है. इन दोनों ग्रहों के कारण अंगारक योग बनता है. यह व्यक्ति हमेशा गुस्से में होता है. ऐसा व्यक्ति अक्सर भ्रम की स्थिति में रहता है. व्यक्ति को धोखा मिलने का डर रहता है. झगड़े और कलेश होना आम होता है.

विज्ञापन

मंगल के अशुभ होने के लक्षण

ज्योतिष के अनुसार, मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और भूमि का कारक ग्रह माना जाता है. कुंडली में मंगल के कमजोर होने पर बहुत ही अशुभ होता है. यह क्रोध आने, कर्ज बढ़ने, रक्त विकार, और वैवाहिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. क्रोध के कारण व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है. कई बार बिना सोचे-समझे जल्दबाजी करने लगता है.

विज्ञापन

मंगल को मजबूत करने के उपाय

मंगल को मजबूत करने के लिए ओम क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: मंत्र का जाप करें. मंगलवार का व्रत करने से मंगल की स्थिति तो मजबूत कर सकते हैं. मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से लाभ होता है. मंगल ग्रह मजबूत करने के लिए लाल कपड़ा, तांबा, गेंहू और गुड़ का दान करना करना शुभ होता है.

विज्ञापन

इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके पूरा वीडियो देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ