Kaalchakra: 2026 में कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ और माता-पिता से रिश्ते? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

Kaalchakra Today: क्या आप जानना चाहते हैं कि 2026 में आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी, इस साल आपको अपने जीवनसाथी का प्यार मिलेगा या नहीं व पारिवारिक स्थिति कैसी रहेगी? अगर हां, तो इन सभी सवालों के जवाब आपको आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय द्वारा मिलेंगे.

Kaalchakra Today 3 January 2026

Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 3 January 2026: नए साल की शुरुआत में प्रत्येक व्यक्ति के मन में नई उम्मीदें व आशाएं होती हैं. साथ ही एक सवाल होता है कि ये साल उनके लिए कैसा रहेगा? हालांकि, भविष्य से जुड़े तमाम सवालों के जवाब राशिफल के जरिए व्यक्ति को मिल सकते हैं. यहां तक कि इस बारे में भी अनुमान लगाया जा सकता है कि उनकी लव लाइफ सालभर कैसी रहेगी. दरअसल, राशिफल को ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का आकलन करके तैयार किया जाता है, जिनसे संभावित घटनाओं की जानकारी मिलती है.

विज्ञापन

आज 3 जनवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि नववर्ष 2026 मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए प्यार, शादी व परिवार के लिहाज से कैसा रहेगा. साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को अपनी राशि के अनुसार उन उपायों के बारे में पता चलेगा, जिन्हें करने से आने वाला समय उनके लिए अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

पारिवारिक स्थिति-

साल 2026 में मेष राशि वालों की पारिवारिक स्थिति मिश्रित रहेगी. सालभर शनि की दृष्टि द्वितीय भाव में होने से मतभेद होने की संभावना है. आपकी वाणी में कड़वाहट आएगी, जिसके कारण रिश्तों में गलतफहमियां उत्पन्न होंगी. इसके अलावा परिवार के किसी व्यक्ति की जिद्द व गुस्से के कारण घर का माहौल खराब हो सकता है. आर्थिक मामलों के कारण भी आपके घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा. ऐसी स्थिति में बातचीत से विवादों को सुलझाने का प्रयास करें और घर के बुजुर्गों की बात मानें.

विज्ञापन

शादीशुदा-

जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके लिए 2026 अच्छा रहेगा. आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. हालांकि, छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होने की संभावना है. जून से लेकर अक्टूबर तक आपको अपने रिश्तों को लेकर सावधान रहना होगा क्योंकि गलतफहमियां ज्यादा बढ़ सकती हैं. किसी भी परिस्थिति में जीवनसाथी से बातचीत करना बंद न करें, नहीं तो बाद में आपको ही पछताना पड़ेगा. नवंबर के बाद आपके रिश्ते में मिठास आने की संभावना है.

विज्ञापन

अविवाहित-

जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उनके लिए 2026 अच्छा रहेगा. 1 जनवरी से 2 जून के बीच देवगुरु बृहस्पति ग्रह की कृपा से रिश्ता तय हो सकता है. यदि इस दौरान आपका रिश्ता तय नहीं हुआ तो नवंबर व दिसंबर में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

विज्ञापन

उपाय-

  • नियमित रूप से सुबह-शाम श्री दुर्गा अष्टोत्तर शतनाम स्तोत्र का पाठ करें. इससे आपके परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और बीमारियों से छुटकारा मिलेगा.
  • रोजाना दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के बाद श्री दुर्गा अष्टोत्तर शतनाम और सप्तश्लोकी दुर्गा पाठ करें. फिर अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगें. इससे साल अच्छा व्यतीत होगा.

यदि आप अन्य 11 राशियों के वार्षिक राशिफल और उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ