Kaalchakra: शादीशुदा लोगों के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Kaalchakra Today: आज 04 जुलाई 2026 दिन शनिवार के कालचक्र में सभी राशियों के वैवाहिक जीवन के राशि भविष्य के बारे में जानेंगे. शादीशुदा लोगों के लिए समय कैसा रहेगा इसके बारे में जान सकते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Kaalchakra.jpg

Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 04 July 2026: आज 04 जुलाई 2026, दिन शनिवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. चतुर्थी तिथि दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि का आरंभ हो जाएगा. आज धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर को 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा इसके बाध शतभिषा नक्षत्र रहेगा. प्रीति और आयुष्मान योग रहेगा. इन सभी के साथ ही आज बालव, कौलव, तैतिल करण रहेगा. आज के कालचक्र में जुलाई महीने के सभी राशियों के लव राशिफल के बारे में जान सकते हैं. मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा इसके बारे में आज के कालचक्र में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

शुक्र ग्रह की स्थिति कर्क राशि में हैं. मेष राशि वालों की घर-परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है. इन लोगों को गुस्से में लिए गए फैसले से परेशान होना पड़ सकता है. गुस्से के कारण रिश्ते में दूरी आ सकती है. आपको किसी अपने की बात बुरी लग सकती है. आपको भाई-बहन से सहयोग मिलेहा. हालांकि वैचारिक मतभेद हो सकता है. 16 जुलाई के बाद सूर्यदेव के कर्क राशि में प्रवेश करने से आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी. पार्टनर पर शक के कारण रिश्त कमजोर हो सकता है. पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. आपको जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के पारिवारिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा. महीने के पहले भाग में घर में अहंकार और गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है. आपको 16 जुलाई तक अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. परिवार के बड़े सदस्यों की सलाह लें. परिवार के सदस्यों से खुलकर बात करें. अहंकार के कारण रिश्ते में तनाव हो सकता है. आपको अहंकार से बचना होगा. जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें. अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं.

विज्ञापन

अन्य सभी राशियों के राशिफल के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ