Kaalchakra: 18 अक्टूबर तक 12 राशियों पर गुरु गोचर का कैसा पड़ेगा प्रभाव? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल और उपाय

बीते दिनों गुरु देव ने राशि परिवर्तन किया है, जिसका प्रभाव 18 अक्टूबर 2025 तक 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं गुरु गोचर के दौरान किन-किन राशिवालों को लाभ व नुकसान होने की संभावना है।

Kaalchakra Today News24

गुरु की कृपा से इन राशियों को लाभ होना पक्का...

ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का खास महत्व है, जो ज्ञान, धर्म, शिक्षा, भाग्य, संतान, विवाह, करियर और धन आदि के दाता हैं। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें हर काम में सफलता मिलती है। लेकिन जब-जब गुरु की चाल में बदलाव होता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, वर्ष 2025 में 14 मई से लेकर 18 अक्टूबर तक गुरु देव मिथुन राशि में रहेंगे, जिस दौरान सभी राशियों के जीवन पर गुरु गोचर का गहरा प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि गुरु गोचर का 12 राशियों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही आपको प्रत्येक राशि के उपायों के बारे में भी जानने को मिलेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

18 अक्टूबर 2025 तक गुरु मेष राशि के तीसरे भाव में रहेंगे।

शुभ प्रभाव-

विज्ञापन
  • कम्युनिकेशन स्किल में सुधार आ सकता है।
  • मीडिया, क्रिएटिव फिल्ड या मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आने वाला समय अच्छा है।
  • आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • कार्यक्षमता में सुधार होगा।
  • नए कारोबारी अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
  • छोटी यात्राएं सफल और लाभदायक साबित होंगी।
  • विवाह में देरी हो रही थी तो उसका समाधान निकल जाएगा।
  • वैवाहिक जीवन में चल रहे क्लेश कम होंगे।
  • भाग्य के मजबूत होने से आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे।
  • भाई-बहनों से रिश्ते मधुर रहेंगे।
  • समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • दोस्तों और सहकर्मियों से रिश्ते मजबूत बने रहेंगे।

अशुभ प्रभाव-

  • आलस बढ़ सकता है।
  • निर्णय लेने में देरी हो सकती है।
  • कोई भी प्लानिंग करने से पहले किसी से सलाह जरूर लें।

उपाय-

विज्ञापन
  • गुरुवार को पीले कपड़े दान करें।
  • पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करें।
  • विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

वृषभ राशि

18 अक्टूबर 2025 तक गुरु वृषभ राशिवालों के दूसरे भाव में रहेंगे। दूसरा भाव धन, वाणी और परिवार से संबंधित होता है।

शुभ प्रभाव-

विज्ञापन
  • आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
  • पुराने निवेश से लाभ मिलने शुरू हो सकते हैं।
  • नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग हैं।
  • पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।
  • सामाजिक और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
  • ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार होगा।
  • प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है।
  • नेगेटिविटी से बचाव होगा।
  • वाणी में मिठास आएगी।
  • खुद का काम करने वालों को भी धन लाभ होने की संभावना है।
  • घर में कोई धार्मिक या शुभ काम होने की संभावना है।

अशुभ प्रभाव-

  • फिजूल खर्च हो सकता है।
  • खानपान को लेकर सावधान रहें।
  • गाड़ी के रख-रखाव में धन खर्च करना पड़ सकता है।

उपाय-

विज्ञापन
  • केले या पीपल के पेड़ की पूजा करें।
  • हरिवंश पुराण का पाठ करें।
  • चने की दाल और गुड़ का दान करें।
  • पानी में हल्दी डालकर स्नान करें।

यदि आप जानना चाहते हैं कि अन्य 10 राशिवालों के जीवन पर गुरु गोचर का कैसा प्रभाव पड़ेगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ