Kaalchakra: 2026 में 12 राशियों पर रहेगा शनि का साया, पंडित सुरेश पांडेय से जानें किसे होगा लाभ और कौन सहेगा घाटा?

Kaalchakra Today: नवग्रहों में से एक शनि ग्रह का कुंडली में खास महत्व है, जिसकी कृपा से व्यक्ति रंक से राजा बन सकता है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि 2026 में कब-कब शनि ग्रह की चाल में बदलाव होगा और उसका 12 राशियों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा.

Kaalchakra Today 3 November 2025

Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 3 November 2025: शनि ग्रह, नवग्रहों का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे कर्म, न्याय, रोग, पीड़ा और संघर्ष का दाता माना जाता है. यदि कोई व्यक्ति अच्छे कर्म नहीं करता है तो उसे शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ता है. वहीं, जिन लोगों से शनि देव खुश होते हैं, उन्हें स्थायी सफलता मिलती है लेकिन इसके लिए लंबे समय तक संघर्ष करना होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 2026 में शनि ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा, लेकिन नक्षत्र गोचर, वक्री, अस्त और उदय होगा. ऐसे में मानव जीवन में बदलाव आना तय है.

विज्ञापन

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि 2026 में कब-कब शनि ग्रह की चाल में परिवर्तन होगा. साथ ही ये जानने को मिलेगा कि 12 राशियों पर शनि ग्रह का कैसा प्रभाव पड़ेगा.

विज्ञापन

2026 में कैसी रहेगी शनि ग्रह की स्थिति?

  • 29 मार्च 2025 को शनि ने कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर किया था. 2026 में भी शनि मीन राशि में ही रहेंगे.
  • 7 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक शनि अस्त अवस्था में रहेंगे, जिसके बाद वह उदय होंगे.
  • 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 के बीच शनि वक्री चाल चलेंगे.
  • 11 दिसंबर 2026 के बाद शनि मार्गी हो जाएंगे.

2026 में किन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती?

  • 2026 में मेष राशिवाले शनि की साढ़ेसाती के पहले चरण में रहेंगे.
  • मीन राशिवालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहेगा.
  • कुंभ राशिवालों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा और अंतिम चरण रहेगा.

2026 में किन राशियों पर रहेगी शनि की ढैय्या?

  • धनु और सिंह राशिवालों पर 2026 में शनि की ढैय्या रहेगी.

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 30 नवंबर तक किस राशि को कौन-कौन से ग्रह का मिलेगा साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानें मासिक राशिफल

शनि ग्रह का 2026 में 12 राशियों पर प्रभाव

  • मेष राशि

आपके ऊपर 2026 में शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण रहेगा, जिस कारण खर्च बढ़ेंगे. जितना भी पैसा कमाएंगे, उसका बड़ा भाग खर्च हो जाएगा. हालांकि, शनि बचत करने की सीख देंगे, जिसमें मुश्किल होगी. इसके अलावा विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे. साथ ही विदेश से धन लाभ होगा. इस दौरान कामकाजी लोगों को किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने का अवसर मिल सकता है.

विज्ञापन

2026 में मेष राशिवालों की लापरवाही के कारण सेहत बिगड़ने के योग हैं. इसके अलावा नींद की शिकायत और पैसों की दिक्कत रहेगी. विद्यार्थियों का भी इस दौरान पढ़ाई से मन भटक सकता है. वहीं, विवाहित जातकों का पारिवारिक जीवन अच्छा नहीं रहेगा.

उपाय-

विज्ञापन

शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें. इस दौरान पेड़ पर कच्चा सूत लपेटें. इस उपाय से आपको शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा.

यदि आप जानना चाहते हैं कि अन्य राशियों पर शनि ग्रह का कैसा प्रभाव पड़ेगा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ