Kaalchakra: 2026 में आपको किन-किन चुनौतियों का करना होगा सामना? राशि अनुसार जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra Today: क्या आप जानना चाहते हैं कि साल 2026 में आप किन-किन चीजों को लेकर कब-कब परेशान रहेंगे? अगर नहीं, तो चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं नववर्ष में राशि अनुसार अपनाई जाने वाली सावधानियों और उपायों के बारे में.

Kaalchakra Today 16 January 2026

Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 16 January 2026: समय हमेशा बदलता रहता है… ये कहावत तो कभी न कभी आपने सुनी ही होगी. लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि ऐसा क्यों कहा जाता है? यदि नहीं, तो आपको बता दें कि कुंडली में ग्रहों की खराब स्थिति के कारण व्यक्ति के जीवन में परेशानियां उत्पन्न होती हैं. साथ ही वो किसी बुरी संगत में फंस जाता है. हालांकि, नियमित रूप से कुछ उपायों को करके व कुछ बातों पर ध्यान देकर ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है. इसके अलावा राशिफल के जरिए पहले ही पता चल सकता है कि आपको कब किन चीजों को लेकर सतर्क रहना होगा.

विज्ञापन

आज 16 जनवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताएंगे कि साल 2026 में मेष से लेकर मीन राशि वालों को कब किन चीजों को लेकर सावधान रहना होगा. साथ ही आपको राशि अनुसार अपने जीवन को सुखमय बनाने के उपायों के बारे में पता चलेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

कारोबार-

2026 में कारोबार में जोखिम उठाने से बचें. खासकर, 17 मई तक न तो कोई बड़ा फैसला लें और न ही निवेश करें. साथ ही जल्दबाजी में गाड़ी या संपत्ति खरीदने का फैसला न करें. 9 अक्टूबर के बाद आपकी परेशानियां और ज्यादा बढ़ सकती हैं, इसलिए सावधान रहें.

विज्ञापन

रिश्ते-

2026 में समय-समय पर घर के किसी सदस्य के कारण परिवार का माहौल खराब हो सकता है. इसके अलावा आप कानूनी मामले में फंस सकते हैं. 2 जून से लेकर 31 अक्टूबर के बीच आपका किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है. इस दौरान जल्दी से कोई भी प्रतिक्रिया न दें. साथ ही अहंकार व क्रोध में आकर वैवाहिक फैसले लेने से बचें.

विज्ञापन

नौकरी-

इस साल आप नौकरी बदलने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं. इसके अलावा जरूरत से ज्यादा किसी से भी उम्मीद न रखें. 2 जून के बाद खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए पहले से बजट बना लें.

विज्ञापन

सेहत-

नींद न आने से सेहत खराब रहेगी. साथ ही पैरों, जोड़ों और नसों में तकलीफ होने की संभावना है.

विज्ञापन

उपाय-

  • सालभर हनुमान जी की पूजा करें.
  • मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर पूजा-पाठ करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.

अगर आप अन्य 11 राशियों द्वारा 2026 में अपनाई जाने वाली सावधानियों और उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ