Kaalchakra: किन राशियों के लिए बनेंगे नई नौकरी और प्रमोशन के योग? जानिए अगस्त 2026 करियर राशिफल

Kaalchakra Today: आज 29 जुलाई के कालचक्र में अगस्त महीने के करियर राशिफल के बारे में जानेंगे. अगस्त 2026 में किन राशियों की नई नौकरी लग सकती है और किन्हें प्रमोशन मिल सकता है. आइये इसके बारे में विस्तार से पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

Pandit suresh pandey.jpg

Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 29 July 2026: आज 29 जुलाई 2026 बुधवार को गुरु पूर्णिमा है. आज आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि रात को 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगी. इसका बाद सावन माह की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा का आरंभ होगा. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दोपहर को 3 बजकर 37 मिनट तक रहने वाला है. इसके बाद श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा. इसके साथ ही प्रीति योग रात को 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. प्रीति योग के बाद आयुष्मान योग आरंभ होगा.

विज्ञापन

विष्टि, बव और बालव करण रहने वाला है. इसके अलावा दोपहर को 12 बजकर 27 मिनट से लेकर दोपहर को 2 बजकर 9 मिनट तक राहुकाल रहेगा. आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय से अगस्त महीने के करियर राशिफल के बारे में जान सकते हैं. अगस्त में मेष से लेकर मीन तक सभी राशि के लोगों के लिए नौकरी और व्यापार के लिए समय कैसा रहेगा, आइये इसके बारे में करियर राशिफल से जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है. आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं. नौकरी के कारण थकान हो सकती है. आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन इसका परिणाम बाद में मिलेगा. काम को लेकर कोई भी लापरवाही न बरतें. किसी भी तरह के अधिकारिक कम्यूनिकेशन में लापरवाही से बचें. सहकर्मियों के साथ व्यवहार अच्छा रखें. आपकी सेहत प्रभाहित हो सकती है. नौकरी बदलने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कारोबारियों के लिए महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. आपको उम्मीद से कम लाभ होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को अपने अनुभव से लाभ होगा. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. मेहनत और स्मार्ट वर्क करने की जरूरत है. आपके कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. मुश्किल काम आसानी से पूरा कर सकेंगे. प्रमोशन के लिए समय अच्छा है. नौकरी बदलने का विचार है, तो आपको इसके लिए अच्छे अवसर मिल सकते हैं. राहु के प्रभाव के कारण किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें. आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है. कारोबारियों को लाभ मिल सकता है. नए काम करने और कारोबार विस्तार के लिए समय अच्छा है.

अन्य सभी 12 राशियों के करियर राशिफल के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ