Jyotish Tips: भारतीय परंपरा में होंठों को सौन्दर्य का प्रतीक माना गया है। सुंदर आकर्षक होंठ न केवल चेहरे को खूबसूरत बनाते हैं बल्कि आदमी के बारे में भी बहुत कुछ बता देते हैं। ज्योतिष की शाखा सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर का प्रत्येक अंग व्यक्ति के स्वभाव, उसके भाग्य और उसके कर्मों के बारे में काफी कुछ जानकारी देता है।

विज्ञापन

इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि होंठों की अलग-अलग शेप या कलर किस तरह किसी लड़की या व्यक्ति के बारे में बताते हैं। हम जानते हैं कि अलग-अलग लोगों के होंठ अलग-अलग शेप में होते हैं, उनका कलर भी अलग-अलग होता है। इन्हीं सब बातों के आधार पर आप जान सकते हैं कि सामने वाला किस स्वभाव का है। जानिए ऐसी ही कुछ बातों के बारे में

विज्ञापन

होंठों के कलर से जानिए लोगों का नेचर (Jyotish Tips)

गुलाबी होंठ

सभी लड़के चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड के होंठ गुलाबी हों। गुलाबी होंठों को सुंदर माना जाता है, साथ ही साथ ये शुभ भी होते हैं। गुलाबी होंठ वाले समझदार, पढ़ाकू, बुद्धिमान, तेज तर्रार और चतुर होते हैं। वे किसी भी काम को दूसरों के मुकाबले ज्यादा बेहतर तरीके से करते हैं।

विज्ञापन

लाल होंठ

यदि किसी लड़की या व्यक्ति के बिल्कुल सुर्ख लाल होंठ हो तो वह सुंदर तथा बुद्धिमान होता है। ज्योतिष (Jyotish Tips) के अनुसार ऐसे लोग अपने काम में परफेक्ट होते हैं परन्तु इन्हें अहंकार भी जल्दी आता है। ऐसे लोग कई बार बहुत ज्यादा क्रोध भी करते हैं।

काले होंठ

जिनके भी होंठ काले रंग के होते हैं, वे स्वभाव से झगड़ालू होते हैं। ये बिना वजह फ्रस्टेट रहते हैं और अपने खराब स्वभाव के चलते दूसरों के साथ मिक्स-अप नहीं हो पाते। दूसरे लोग भी इनसे दूर ही भागते हैं।

विज्ञापन

होंठों की शेप भी बताती है बहुत कुछ

मोटे होंठ

ऐसे होंठ जिन स्त्रियों या पुरुषों के होते हैं, वे स्वभाव से लापरवाह होते हैं। कुछ जरूरी चीजों को छोड़ दें तो वे दुनिया में किसी की परवाह नहीं करते। उनके लिए आलस सबसे पहले आता है।

विज्ञापन

पतले होंठ

जिनके होंठ बहुत ही पतले होते हैं, वे अति महत्वाकांक्षी होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग अपने कॅरियर को लेकर बहुत सजग और चिंतित रहते हैं। वे कामयाबी पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। दूसरों के प्रति इनका रवैया ठीक ही रहता है।

कामुक होंठ

ऐसे होंठ जो दिखने में बहुत ही आकर्षक और सुंदर होते हैं, उन्हें कामुक होंठ कहा जाता है। ऐसे होंठ वाली स्त्रियां और पुरुष स्वभाव से ईमानदार, बुद्धिमान और चतुर होते हैं। वे अपनी मेहनत के बल पर जीवन में सब कुछ पा लेते हैं। शुरू में इन्हें थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आखिर में जीत इन्हीं की होती है।

विज्ञापन

बेडौल होंठ

ज्योतिष के अनुसार ऐसे होंठ जो देखने में बहुत ही बदसूरत और अनाकर्षक हों, बेडौल होंठ कहलाते हैं। ऐसे होंठ वाले लोग का स्वभाव भी ऐसा ही होता है। वे आमतौर पर रूखे स्वभाव वाले होते हैं और दूसरों से अलग-थलर रहना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

घुमावदार होंठ

अगर आपने डिजनी के कार्टून देखे होंगे तो नोट किया होगा कि उसमें कुछ फीमेल कैरेक्टर्स के होंठ ऊपर की ओर घुमावदार होते हैं। ऐसे होंठ बताते हैं कि व्यक्ति दिखावे में भरोसा करता है। जितना उसके पास नहीं होता है, उससे ज्यादा वह दिखाता है और कई बार इसी कारण समस्या में फंस जाता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ