---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

ऐसे चेहरे वाली गर्लफ्रेंड होती है भाग्यशाली, बदल देती है पति और ससुराल का भाग्य

Face Reading Tips: इन दिनों ब्रेकअप और तलाक होना आम बात बन गई है। इन घटनाओं के पीछे वैसे तो कई कारण हैं लेकिन यदि आप भी ज्योतिष के आधार पर अपने जीवनसाथी को चुनेंगे तो निश्चित रूप से ऐसी घटनाओं में कमी आ सकती है। जयपुर के ज्योतिषी मोहर सिंह यहां पर ऐसी ही […]

---विज्ञापन---

Face Reading Tips: इन दिनों ब्रेकअप और तलाक होना आम बात बन गई है। इन घटनाओं के पीछे वैसे तो कई कारण हैं लेकिन यदि आप भी ज्योतिष के आधार पर अपने जीवनसाथी को चुनेंगे तो निश्चित रूप से ऐसी घटनाओं में कमी आ सकती है। जयपुर के ज्योतिषी मोहर सिंह यहां पर ऐसी ही कुछ ज्योतिष टिप्स बता रहे हैं जिनकी सहायता से आप अपने लिए लकी गर्लफ्रेंड या पत्नी ढूंढ सकते हैं और सुखी और आनंददायी लाइफ जी सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे लक्षण वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली (Face Reading Tips in Hindi)

किसी भी व्यक्ति के दांतों से भी उसके स्वभाव और भाग्य का काफी हद तक अंदाजा लगाया जा सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जिस लड़की के दांत सफेद, सुंदर, चमकीले और एक पंक्ति में होते हैं, वे अत्यधिक भाग्यशाली होती हैं। ऐसी लड़कियां हमेशा करोड़पतियों के समान जीवन जीती हैं। ऐसी लड़कियों से विवाह करने वाले व्यक्ति का भी भाग्य हमेशा के लिए खुल जाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अपनी डेट ऑफ बर्थ से जानिए कैसा रहेगा आपका भाग्य, यह है आसान उपाय

भविष्य पुराण के अनुसार यदि हंसते समय किसी लड़की के गालों पर गड्डा (डिंपल) पड़ते हैं तो यह अशुभ होता है। ऐसी लड़कियां चेहरे से सुंदर और स्वभाव से सौम्य होती हैं, परन्तु उनके जीवन में हमेशा उठक-पटक बनी रहती है। हालांकि आखिर में कठोर संघर्ष के बाद वे अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाती हैं। यही कारण है कि ऐसी लड़कियों से विवाह करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप भी जीवन में उठापटक झेलने की लिए पूरी तरह तैयार है तो बेझिझक ऐसी लड़कियों से विवाह कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

शकुन शास्त्र में प्राकृतिक रूप से हल्के गुलाबी होंठ वाली लड़कियों को भी भाग्यशाली माना गया है। ऐसी लड़कियों से विवाह करने वाला भी राजा के समान जीवन जीता है। यदि लड़कियों के होंठ काले अथवा गहरे भूरे होते हैं तो इसे अशुभ कहा गया है। ऐसी लड़कियों का पूरा जीवन ही संघर्ष में बीतता है। उनसे विवाह करने वाले लोगों की लाइफ भी काफी कुछ उनकी ही तरह रहती है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर सुबह उठते ही दिख जाएं घर में चींटियां तो जल्द मिलेगी ये बड़ी खुशखबरी

---विज्ञापन---

चौड़े और उठे हुए ललाट वाली लड़की को भी ज्योतिष शास्त्र में भाग्यशाली बताया गया है। ऐसी लड़कियां जहां भी रहती हैं, अपनी सुंदरता, मधुर स्वभाव, बुद्धिबल और कठोर परिश्रम से अपने लिए जगह बना लेती हैं। दुर्भाग्य कभी भी उनके निकट नहीं आता है। उनसे विवाह करने वाला व्यक्ति भी राजा के समान जीवन जीता है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Aug 22, 2023 03:25 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola