Mole on Face: प्राचीन वैदिक भारतीय ज्योतिष की शाखा समुद्र शास्त्र में किसी भी व्यक्ति के चेहरे को देख कर उसके बारे में जाना जा सकता है। यह शाखा शरीर पर दिखने वाले चिह्नों तथा तिलों की पहचान बताती है। इनके जरिए दुनिया में किसी भी स्त्री-पुरुष के स्वभाव, उसके भूत, भविष्य और वर्तमान को आसानी से जाना जा सकता है।

समुद्र शास्त्र में शरीर पर स्थित तिल, मस्से, अंगों की साइज, उनका रंग आदि का अलग-अलग अर्थ बताया गया है। उदाहरण के लिए यदि तिल होंठ पर हो तो उसका अर्थ अलग होगा और ललाट पर हो तो उसका अलग अर्थ होगा। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर अलग-अलग रंग के तिल बहुत कुछ बताते हैं। जानिए चेहरे पर तिल से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों के बारे में

विज्ञापन

चेहरे पर तिल का होता है यह अर्थ (Mole on Face)

होंठ पर तिल होना

अगर लड़कियों के होंठ पर तिल हो तो ऐसी महिलाएं अत्यधिक कामुक और खुले विचारों वाली होती हैं। वे स्वभाव से चालाक होती हैं। अक्सर दूसरों से काम निकलवा कर आगे बढ़ जाती हैं।

गाल पर तिल होना

लड़कियों के बाएं गाल पर तिल होना उन्हें भाग्यशाली बनाता है, जबकि दाएं गाल का तिल संघर्ष देता है। पुरुष के लिए बाएं गाल का तिल व्यक्ति को जूझारु और परिश्रमी बनाता है।

विज्ञापन

ठोडी पर तिल होना

किसी व्यक्ति के ठोड़ी या चिबुक पर तिल होना सफलता का संकेत है। ऐसे लोग कम परिश्रम में ही कामयाबी हासिल कर लेते हैं। हालांकि ऐसे लोग अर्न्तमुखी स्वभाव के होते हैं और दूसरों से जल्दी घुलते-मिलते नहीं है।

विज्ञापन

नाक पर तिल होना

व्यक्ति की नाक के दाहिनी तरफ तिल होना उसे हर तरह का सुख, संपत्ति और धन देता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाक के बाईं तरफ का तिल व्यक्ति से कठोर परिश्रम करवाता है, उसके बाद भी जरूरी नहीं कि उसे सफलता मिलें ही मिलें।

विज्ञापन

ललाट पर तिल होना

ललाट के किसी भी हिस्से में तिल का होना सौभाग्य की निशानी है। ऐसा व्यक्ति भाग्यवान और धनवान होता है। वह जिससे भी प्रेम करता है, सच्चा प्रेम करता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ