Jyeshta Nakshatra: कैसे होते हैं ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्मे बच्चे? जानिए इन लोगों का स्वभाव और जीवन से जुड़े राज

Jyeshta Nakshatra Born People: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आकाश मंडल में कुल 27 नक्षत्र होते हैं. हर समय कोई एक नक्षत्र प्रभावी होता है. इन्हीं 27 नक्षत्रों में से एक ज्येष्ठा नक्षत्र है. आज ज्येष्ठा नक्षत्र के दौरान पैदा होने वाले बच्चों के बारे में जानेंगे.

Untitled design (2)

ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्मे बच्चों का स्वभाव (Photo Credit- AI)

Jyeshta Nakshatra Born People: ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, आकाश मंडल के 360 डिग्री के गोले को कुल 27 बराबर भागों में बांटा जाता है, इन्हें 27 अलग-अलग नक्षत्र के नाम से जानते हैं. इन सभी 27 नक्षत्रों के नाम क्रमशः अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, अश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती इस प्रकार हैं.

विज्ञापन

चंद्रमा को पृथ्वी एक चक्कर पूरा करने में करीब 27 दिन लगते हैं. इस दौरान अलग-अलग नक्षत्र प्रभावी होते हैं. इन सभी के अलावा एक 28वां नक्षत्र अभिजीत भी माना जाता है. हालांकि, 27 नक्षत्रों की ही गणना की जाती है. इन सभी में से एक ज्येष्ठा नक्षत्र है. इस नक्षत्र के दौरान जन्मे बच्चे बेहद खास माने जाते हैं. बता दें कि, यह ज्येष्ठा नक्षत्र 18वें नंबर पर आता है. ज्येष्ठा नक्षत्र की स्वामी राशि वृश्चिक है. स्वामी ग्रह बुध और देवता इंद्र देव हैं.

विज्ञापन

ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्मे बच्चे (Jyeshta Nakshatra Born Baby)

ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्मे बच्चे करियर में सफलता को हासिल करते हैं. यह लोग लीडर, प्रबंधक, सीईओ, कप्तान और कमांडर के तौर पर करियर में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. इंजीनियर, पुलिस और रक्षाकर्मी के तौर पर भी इन लोगों का करियर बेहतर होता है. इस नक्षत्र के पुरुष कम उम्र में ही बड़ी जिम्मेदारियां उठा लेते हैं.

विज्ञापन

यह लोग अपने फैसलों पर भरोसा करते हैं. इन लोगों का प्रभावशाली व्यक्तित्व होता है. ज्येष्ठा नक्षत्र की लड़कियां परिवार और रिश्तों को अच्छे से संभालना जानती हैं. यह संवेदनशील स्वभाव की होती हैं. यह अधिकतर आत्मनिर्भर होते हैं और दूसरों की मदद के लिए आगे रहते हैं. योजना बनाकर काम करना इन्हें पसंद होता है. इन्हे अक्सर कार्यों में सफलता मिलती है.

विज्ञापन

ज्येष्ठा नक्षत्र की खामियां (Jyeshta Nakshatra Bad Impact)

ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोगों के मन में अक्सर ईर्ष्या की भावना उत्पन्न होती है. यह लोग हठी और क्रोधित स्वभाव के होते हैं. मुश्किल परिस्थितियों में इनका मन जल्दी दुखी हो जाता है. इन लोगों को नाराज होने, क्रोध करने और जिद्द करने से बचना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ