Shukra Gochar Rashifal: पुत्रदा एकादशी के बाद नक्षत्र परिवर्तन करेंगे शुक्र, तुला, वृषभ समेत 5 राशियों को हो सकता है लाभ

Shukra Nakshatra Gochar 2026: सावन महीने की पुत्रदा एकादशी के बाद शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. पुत्रदा एकादशी का व्रत 23 अगस्त रविवार को रखा जाएगा. ठीक दो दिन बाद 25 अगस्त को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करेंगे.

1 / 7
शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन (Photo Credit- AI)

Shukra Gochar 2026 Rashifal: शुक्र ग्रह मंगल के चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे. 25 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर मंगल गोचर करने वाले हैं. इससे आर्थिक तौर पर कई राशियों को लाभ हो सकता है. आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

शुक्र गोचर राशिफल

शुक्र गोचर राशिफल2 / 7

शुक्र नक्षत्र परिवर्तन 25 अगस्त को होगा. इसके बाद 11 सितंबर तक शुक्र इसी नक्षत्र में रहेंगे. इसके बाद स्वाती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. शुक्र के चित्रा नक्षत्र में होना मेष, वृषभ समेत 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 7

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर शुभ रहेगा. शुक्र को धनदाता माना जाता है. मेष राशि वालों को करियर में तरक्की मिल सकती है. इन लोगों के व्यक्तित्व में निखार आएगा. धन-आगमन के रास्ते खुलेंगे. कमाई के नए साधन बन सकते हैं.

वृषभ राशि

वृषभ राशि4 / 7

शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि के लोगों को फायदा हो सकता है. वृषभ राशि वालों को व्यापार में मुनाफा हो सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और नौकरी में सफलता मिलेगी. धनलाभ के योग बनेंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 7

तुला राशि वालों का तनाव दूर हो सकता है. आप लोगों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन अच्छा रहेगा. रिश्ते बेहतर होंगे और घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. आप लोगों की कमाई में इजाफा हो सकता है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि6 / 7

वृश्चिक राशि वालों को नौकरी बदलने के अवसर मिल सकते हैं. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. आर्थिक तौर पर आपको लाभ होने की संभावना है. परिवार के साथ संबंध अच्छे बने रह सकते हैं.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि7 / 7

शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से मीन राशि के लोगों को फायदा होता है. संपत्ति से जुड़े मामले में लाभ होने की संभावना है. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन