---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

2025 में 3 बार राशि परिवर्तन करेंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर गुरु गोचर का असर

ज्योतिष गणना के अनुसार, बृहस्पति ग्रह साल 2025 में 3 बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे मनुष्य की जिंदगी पर विशेष असर पड़ेगा। आइए जानते हैं, 2025 में गुरु गोचर कब-कब है और इन 3 गोचर से बृहस्पति की चाल में आए बदलाव का 12 राशियों पर क्या असर होने की संभावना है?

---विज्ञापन---

बृहस्पति ग्रह को हिन्दू धर्म में देवगुरु माना जाता है। इसके साथ ही वे ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रह माने गए हैं, जो ज्ञान, धन, समृद्धि, भाग्य, धर्म और आध्यात्मिक विकास के कारक ग्रह हैं। बृहस्पति का गोचर मनुष्य की जिंदगी पर विशेष असर डालता है। गुरु ग्रह का प्रभाव न केवल व्यक्तिगत जीवन बल्कि समाज और देश की दिशा पर भी पड़ता है। सत्ता, नियम और कानून से जुड़े मसलों पर सूर्य के बाद बृहस्पति ग्रह सबसे अधिक प्रभावशाली होते हैं।

2025 में कब-कब गोचर करेंगे गुरु

ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2025 में बृहस्पति ग्रह 3 बार राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव होने की संभावना है। आइए जानते हैं 2025 में गुरु गोचर कब कब है और इन 3 गोचर के बाद बृहस्पति की चाल में बदलावों का 12 राशियों पर कैसा असर पड़ेगा?

---विज्ञापन---

1. मई 14, 2025 को 11:20 PM बजे देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रविष्ट करेंगे। इस राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं।

2. इसके बाद गुरु ग्रह बृहस्पति अक्टूबर 18, 2025 को 09:39 PM बजे कर्क राशि में गोचर करेंगे, जो चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि है।

---विज्ञापन---

3. वहीं 11 नवंबर, 2025 को गुरु ग्रह वक्री हो जाएंगे और अपनी इसी अवस्था में 5 दिसम्बर, 2025 को 03:38 PM बजे से फिर कर्क से मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

2025 में 3 बार गुरु गोचर का 12 राशियों पर असर

साल 2025 एक विशेष वर्ष है क्योंकि इस साल देवगुरु बृहस्पति 3 बार अपनी राशि बदलेंगे, जबकि वे प्रायः किसी साल में एक बार ही राशि परिर्वतन करते हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह बृहस्पति एक राशि में लगभग के साल तक विराजमान रहते हैं। बृहस्पति का गोचर यानी राशि परिवर्तन ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावित करता है, जैसे कि करियर, धन, रिश्ते, स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति। आइए जानते हैं, 2025 में 3 बार गुरु गोचर का 12 राशियों पर क्या असर होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इन 3 राशियों के लिए हीरा और सोना से भी अधिक फायदेमंद है तांबे का छल्ला, लग जाता है धन-दौलत का अंबार

मेष राशि

बृहस्पति के गोचर से मेष राशि के जातकों के लिए यह समय अपने जीवन में नई दिशा और मौके पाने का रहेगा। आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी और समाज में आपकी पहचान बनेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ के जातकों के लिए यह समय अपनी मेहनत के अच्छे फल प्राप्त करने का रहेगा। आपके प्रयासों से धन लाभ होगा और परिवार के साथ सुख-शांति का माहौल बनेगा। कुछ लोगों को करियर में नई दिशा मिल सकती है और उनका सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह समय आत्मविश्वास में वृद्धि का रहेगा। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अधिक प्रेरित महसूस करेंगे। यह समय आपके व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन के लिए बहुत लाभकारी रहेगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक शांति और आत्म-संयम की प्राप्ति का रहेगा। आपको अपनी भावनाओं और मानसिक स्थिति पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। साथ ही, कुछ लोगों को विदेश यात्रा या अध्यात्मिक मार्ग पर चलने का भी अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय सामाजिक संबंधों और नेटवर्किंग को बढ़ाने का रहेगा। आपके मित्रों और सहयोगियों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपके करियर और व्यक्तिगत जीवन में नए अवसर उत्पन्न होंगे। संतान के मामले में भी खुशी मिल सकती है।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और पेशेवर जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाने का रहेगा। आपके प्रयासों का सही समय पर फल मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका स्थान मजबूत होगा। किसी महत्वपूर्ण परियोजना या कार्य में सफलता मिल सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय शिक्षा, यात्रा और आत्मविकास के लिए अच्छा रहेगा। आप नए अवसरों और अनुभवों की तलाश में रहेंगे, जो आपके जीवन को एक नई दिशा देंगे। साथ ही, यह समय रिश्तों और साझेदारियों के लिए भी लाभकारी रहेगा।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में सुधार लाने का रहेगा। साझा संपत्ति और निवेश के मामलों में लाभ की संभावना है। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं भी हो सकती हैं, लेकिन इन्हें समझदारी से निपटाया जाएगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय रिश्तों और साझेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण रहेगा। आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा और आपके प्रयासों का समर्थन मिलेगा। यह समय शादी, प्रेम और साझेदारी के मामलों में भी शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय स्वास्थ्य और कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाने का रहेगा। आप अपने प्रयासों से स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं और कार्यक्षेत्र में भी सफलता पा सकते हैं। लेकिन आपको अपने शत्रुओं और प्रतिस्पर्धा से सावधान रहने की जरूरत होगी।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातकों के लिए यह समय सृजनात्मकता और व्यक्तिगत जीवन में खुशी लाने का रहेगा। यदि आप शिक्षा, कला या किसी रचनात्मक क्षेत्र में हैं, तो सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम और संतान के मामले में भी यह समय सकारात्मक रहेगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय घर, परिवार और संपत्ति से संबंधित मामलों में सुधार लाने का रहेगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा और घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। कुछ लोग अपने घर या संपत्ति के मामलों में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं हर काम में सफल, बनती हैं बेशुमार धन की मालकिन

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 05, 2025 10:21 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola