January 2025 Rashifal: ज्योतिषाचार्यों ने बिल्कुल ठीक घोषणा किया था कि जनवरी 2025 का महीना ग्रहों की विशेष हलचल का महीना सिद्ध होगा। ऐसा लगता है कि ग्रहों ने ज्योतिषियों की भविष्यवाणी को सच करने के लिए इस महीने के हर दिन के साथ कदमताल कर रखी हो। इसकी एक बानगी जनवरी महीने की अंतिम तारीख यानी 31 जनवरी को भी देखने को मिल रही है। इस दिन दो ग्रह सूर्य और गुरु नवपंचम योग जैसे एक बेहद शुभ योग का निर्माण कर रहे हैं।
ऐसे बनता है नवपंचम योग
वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, शुक्रवार 31 जनवरी, 2025 को ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजकर 26 से सूर्य और गुरु नवपंचम योग बनाएंगे। वैदिक ज्योतिष में नवपंचम योग को बहुत शुभ माना गया है, क्योंकि इसमें ग्रहों का संबंध दो ऐसे भावों से जुड़ता है, जो ज्योतिष शास्त्र में सबसे शुभ और भाग्य को बदलने वाले माने गए है। ये दोनों भाव हैं, नवम और पंचम भाव। जी हां, नवपंचम योग तब बनता है, जब कोई 2 ग्रह नवम (9वें) और पंचम (5वें) भाव में स्थित होते हैं। इन दोनों भावों को कुंडली का सर्वश्रेष्ठ भाव कहा जाता है। यह योग जातक (व्यक्ति) के जीवन में उन्नति और प्रगति लाता है और उसे भाग्य का भी पूरा सहयोग प्राप्त होता है।
सूर्य-गुरु नवपंचम योग का राशियों पर असर
जनवरी 2025 माह के अंतिम दिन ग्रहों के राजा सूर्य और देवताओं के गुरु बृहस्पति नवपंचम योग का निर्माण करेंगे। यह अत्यंत शुभ और फलदायी योग है, जो इन दोनों ग्रहों की शक्ति और सौम्यता को एक साथ लाता है। सूर्य आत्मा, प्रतिष्ठा, और नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि गुरु ज्ञान, धन, और समृद्धि का कारक है। इस योग का इन 5 राशियों पर विशेष सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
नवपंचम योग मेष राशि के जातकों के लिए सफलता, समृद्धि और आत्मविश्वास लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रमोशन के योग बन सकते हैं। निवेश से बड़ा लाभ होगा और नई आय के स्रोत खुल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह बेहद अनुकूल समय है। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। घर में सुख-शांति और सामंजस्य का वातावरण रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य-गुरु का नवपंचम योग वित्तीय और पारिवारिक जीवन में उन्नति लाएगा। आर्थिक स्थिरता: पुराने कर्ज समाप्त होंगे और धन संचय के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में लाभ: जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें बड़ा मुनाफा होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। पारिवारिक सौहार्द में वृद्धि होगी। धार्मिक या व्यापारिक यात्रा से लाभ मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग नेतृत्व और मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने से उच्च पदस्थ लोगों से संबंध बनेंगे। आर्थिक उन्नति के प्रबल योग हैं। व्यापार में विस्तार और नई योजनाओं में सफलता के संकेत हैं। विद्यार्थी अपनी मेहनत से बेहतरीन परिणाम प्राप्त करेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह योग विदेश यात्रा, संपत्ति और व्यवसाय में लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होगा और संपत्ति खरीदने के योग हैं। व्यवसाय में प्रगति होगी। आपके प्रयासों को सराहा जाएगा और व्यापार में नई संभावनाएं बनेंगी। यह समय आध्यात्मिक उन्नति और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ाने का है। समाज में आपकी छवि बेहतर होगी और लोग आपके विचारों को सराहेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह योग व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में उन्नति लेकर आएगा। धन के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेश से लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी और उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं, जो आपके करियर के लिए लाभदायक होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।