IND vs PAK Final: एशिया कप फाइनल में भारत जीतेगा या पाकिस्तान? जानें क्या कहती है ज्योतिष वाणी?

IND vs PAK Astrology Predictions: आज एशिया कप का फाइनल मुकाबला दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. इस मैच को लेकर ज्योतिषीय विश्लेषण क्या कहता है चलिए समझते हैं.

IND vs PAK

Credit- News24 Graphics

IND vs PAK Asia Cup Final 2025: एशिया कप के फाइन मुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी. एशिया कप का फाइनल मुकाबला दुबई में शाम 8 बजे से खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में किसका पलड़ा भारी रहेगा और किसे हार का सामना करना पड़ेगा. इसको लेकर मैच के ज्योतिषीय विश्लेषण को समझते हैं. ज्योतिषीय विश्लेषण के जरिए समझते हैं कि, आज के फाइनल मुकाबले में कौन विजेता बनेगा.

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में दो बार मैच हुआ है. दोनों ही बार पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा. 14 सितंबर 2025 को हुए ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी. इसके बाद 21 सितंबर को सुपर-4 में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. भारतीय टीम मजबूती के साथ खेल रही है. आज के मुकाबले में भी टीम मजबूत नजर आएगी.

विज्ञापन

भारत पाकिस्तान मैच का ज्योतिषीय विश्लेषण (IND vs PAK Astrology Predictions)

आज का मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार, मैच रात 8 बजे शुरू होगा. इस दौरान के ग्रह और नक्षत्र का असर फाइनल मैच पर देखने को मिलेगा. इस समय की कुंडली की बात करें तो यह मेष लग्न की कुंडली बन रही है. शुक्र और केतु पंचम भाव में हैं, सूर्य और बुध छठे भाव में, मंगल सप्तम भाव में, चंद्रमा अष्टम भाव में, राहु ग्यारहवें और शनि बारहवें भाव में विराजमान है.

विज्ञापन

यह स्थिति शुक्र केतु और राहु की स्थिति को दर्शाती है. यह मैच काटे की टक्कर का हो सकता है हालांकि, अंत में जीत भारत की होती दिख रही है. गुरु और मंगल की स्थिति भारत की जीत को दर्शा रही है. मंगल और गुरु की स्थिति अच्छी होने से भारत को अच्छी जीत हासिल होती दिख रही है. आज शुभमन गिल और तिलक वर्मा दोनों के सितारे प्रबल हैं इन दोनों का बल्ला खूब चलने की उम्मीद है. भविष्यवाणी के मुताबिक, कुलदीप और बुमराह का प्रदर्शन अच्छा रहेगा. अभी शारदीय नवरात्रि का महापर्व भी चल रहा है ऐसे में भारतीय टीम पर मां दुर्गा की कृपा रहेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ