Ind vs AFG World Cup 2023 Prediction: कहते हैं कि ज्योतिष ज्ञान का नेत्र है। कई बार ब्रह्मांड के कुछ रहस्य को सुलझाने के लिए ज्योतिष का सहारा लिया जाता है। विद्वानों का मत है कि ज्योतिष के द्वारा हम भूत भविष्य जान सकते हैं। किसी भी देश का स्थिति के अनुसार हम वहां के लोगों के बारे में या वहां की प्रकृति के बारे में भी ज्योतिष के द्वारा पता लगा सकते हैं।
अगर हम खेल जगत की बात करें तो क्रिकेट को भारत वर्ष में पूजा जाता है। क्रिकेट एक जुनून है जो हर भारतवासी के सर चढ़कर बोलता है। ऐसे में अगर ज्योतिष के अनुसार कुछ भविष्यवाणी के द्वारा दिशा ज्ञान मिल जाए तो बहुत अच्छा रहता है।
जी हां दोस्तों आज मैं यहां बात करूंगा 11 अक्टूबर 2023 को भारत में अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के बारे में। यह मुकाबला देश की राजधानी दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला है। जैसा कि आप सभी जानते हैं श्राद्ध पक्ष चल रहा है की जीत पक्की है। आइए बात करते हैं इस मैच में होने वाले कुछ रोमांचक चरणों की-
1. अगर भारत आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करता है तो उसका स्कोर 330 के पार होगा। हो सकता है कोई बल्लेबाज बहुत बड़ा रिकॉर्ड भी बनाएं। और भारत यह मैच अफगानिस्तान से 100 रन से ज्यादा के अंतर से जीतेगा
2. अगर अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है तो वह 220 के नीचे ही स्कोर बनाएगा। ऐसे में भारत इस मैच को 30 से 35 ओवर के बीच जीत सकता है। अंत में चलते-चलते भारत और अफगानिस्तान दोनों ही टीमों को कल के मैच के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं..
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।