---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

आज 6 राशियों पर जमकर कृपा बरसाएंगे गणपति महाराज, कारोबार के साथ करियर में मिलेगी सफलता

Aaj ka Rashifal, 11 October 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार को 6 राशि वालों के लिए खुशियों को पोलटी लेकर आया है।

---खबर नीचे जारी है---

Aaj ka Rashifal, 11 October 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार 6 राशियों के लिए बेहद शुभ है, क्योंकि गणपति महाराज आज 6 राशियों पर अपनी जमकर कृपा बरसाने वाले हैं। सभी कार्यों को सफल बनाने वाले गणपति महाराज की कृपा से आज 6 राशियों के जातक खुशहाल नजर आएंगे। इस दौरान नौकरी और कारोबार में जमकर उन्नति करेंगे। इसके अलावा आज कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी अनुकूल रहने वाली है। जिससे सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आइए अब हम आपको एक-एक करके सभी 12 राशियों के लिए 10 अक्टूबर, मंगलवार का राशिफल बताते हैं।

मेष राशि

आज आपका दिन सामन्य रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है, आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। बच्चों को अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा, आप अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे आज की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है, अपने साथी पर विश्वास बनाये रखें।
अंक- 3
रंग- पीला

वृष राशि

आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता मांग सकता है, जिसे आप असानी से पूरा करेंगे। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर लम्बी बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आज जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।
अंक- 2
रंग- सफेद

मिथुन राशि

आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता पिता के साथ समय बिताना चाहिये। संयम और धैर्य के साथ ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अन-बन आज खत्म हो जायेंगी। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
अंक-4
रंग- ब्राउन

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

आज आपका दिन खुशियाँ लेकर आया है द्य काम के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आपके मन में बहुत दिनों से कोरोबार को लेकर कोई योजना चल रही है, तो आज आप उस योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आज आपकी मीठी वाणी आपके काम को जल्दी पूरा करवाने में मदद करेगी। छोटे उद्योग वाले लोगो को आज अधिक मुनाफा हो सकता है। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में लगेगा।
अंक-6
रंग- पिंक

सिंह राशि

आज अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जायेंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बना सकते है । आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। व्यायाम करने से, डायबिटीज से संबंधित परेशानी खत्म होंगी।
अंक- 1
रंग- मेहरून

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

आज का दिन मिली-जुली प्रतीक्रिया वाला रहेगा। आज किसी दूर के भाईदृबहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा फील होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यों की सराहना बड़े पैमाने पर हो सकती है। आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपको ईमानदार लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है।
अंक- 8
रंग- आसमानी

तुला राशि

आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा । किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको अपने कार्यो में परिवार वालो से पूरा सहयोग मिलेगा। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश सकते हैं।
अंक-9
रंग- लाल

---खबर नीचे जारी है---

वॄश्चिक राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर लें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। शाम को जीवनसाथी आपको कुछ अच्छा बना कर खिला सकते हैं। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई योजना बनायेंगें, बच्चों को सही गाइडेंस की जरुरत है।
अंक- 5
रंग- हरा

धनु राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर लें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। शाम को जीवनसाथी आपको कुछ अच्छा बना कर खिला सकते हैं। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई योजना बनायेंगें, बच्चों को सही गाइडेंस की जरुरत है।
अंक- 2
रंग- सलेटी

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

आज का दिन जातक का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज बच्चों के साथ मंदिर में जा सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही मुश्किलें आज खत्म होंगी। इस राशि के जो लोग नौकरी करते है, उनको आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। अपनों से बड़ों का सम्मान करे सफलता प्राप्त होगी।
अंक- 8
रंग- नीला

कुम्भ राशि

आज का दिन जातक को किस्मत का साथ मिलेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज बिना किसी की मदद के पूरा हो जाएगा। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्क से जुड़े हुए आज उनको कोई बड़ा फायदा मिलेगा। किसी भी झगड़े से बचें, लड़ाई करना आपके लिए किसी बड़ी मुसीबत में फंसा सकता है।
अंक- 4
रंग- गेरुआ

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

आज का दिन रचनात्मक कामों में मन लगाएंगे।अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। एकतरफ़ा प्यार जातक को दुख देगा। लेकिन बिजनेस और नौकरी में जातक की एक अलग पहचान बनेगी।माफ करके बड़पन दिखाना ही आज आपके लिए अच्छा होगा।
अंक-7
रंग- लाल

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Oct 11, 2023 06:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola