---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Holi 2023: इन 3 लोगों को भूल कर भी नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, हो सकता है अशुभ प्रभाव

Holi 2023: फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन का न केवल धार्मिक वरन आध्यात्मिक महत्व भी है। शास्त्रों में होली को लेकर कई प्रकार की बातें कही गई हैं। इनका ध्यान रखने से व्यक्ति एक सुखी और खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकता है। कई धार्मिक मान्यताओं के अनुसार […]

---विज्ञापन---

Holi 2023: फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन का न केवल धार्मिक वरन आध्यात्मिक महत्व भी है। शास्त्रों में होली को लेकर कई प्रकार की बातें कही गई हैं। इनका ध्यान रखने से व्यक्ति एक सुखी और खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकता है।

कई धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन अपने आप में एक कर्मकांड है। इसका तंत्रोक्त महत्व भी है। कहा जाता है कि कुछ लोगों को होलिका दहन देखने से दूर ही रहना चाहिए। जानिए किन्हें होली दहन नहीं देखना चाहिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: होली के दिन करें ये उपाय, दूर होगी बड़ी से बड़ी बीमारी!

नवजात बच्चे को नहीं देखनी चाहिए होली (Holi 2023)

होलिका दहन के समय कई नकारात्मक शक्तियां वहां पर मौजूद होती हैं। ऐसे में किसी नवजात बच्चे को वहां ले जाना उसके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। ऐसे शिशुओं को होलिका दहन से दूर ही रखना बेहतर है, अन्यथा उन पर ऊपरी बाधाओं का असर हो सकता है।

---विज्ञापन---

नवविवाहिताओं को नहीं देखनी चाहिए होली

कुछ सामाजिक मान्यताओं के अनुसार नवविवाहिताओं को भी होली दहन नहीं देखना चाहिए। ऐसा होने के पीछे दो कारण माने गए हैं। पहला कारण है कि उन पर ऊपरी बाधाओं का असर हो सकता है। इसी प्रकार दूसरा कारण माना जाता है कि होलिका दहन नवविवाहिताओं के लिए अशुभ होता है। कहा जाता है कि जलती हुई होली देखने से नववधुओं का जीवन नर्क बन जाता है। उनकी सभी इच्छाएं भी ऐसे ही अधूरी रह जाती हैं।

यह भी पढ़ें: यह है होलिका दहन मुहूर्त, जानिए कब आरंभ होंगे होलाष्टक

---विज्ञापन---

गर्भवती महिलाओं भी होली से दूर रहें

शास्त्रों के अनुसार गर्भवती महिलाएं यदि होलिका दहन के समय वहां पर रहती हैं तो उन्हें दोष लग सकता है। यदि ऐसा होता है तो उसका असर बच्चे पर भी पड़ता है। बच्चे एवं माता दोनों पर नकारात्मक शक्तियों का हमला हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 01, 2023 02:02 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola