Celebrity Birth Chart: आप इस ज्योतिष आर्टिकल की व्याख्या जानकार हैरान हो सकते हैं कि राहु और यूरेनस कितने शक्तिशाली ग्रह हैं. इन दोनों ग्रहों के असर से दुनिया की तीन बड़ी हस्तियां, तीन अलग-अलग क्षेत्र और तीन बिल्कुल अलग कहानियां बनीं. हिटलर- एक तानाशाह जिसने इतिहास पर गहरा असर छोड़ा. टेस्ला – एक वैज्ञानिक जिसने तकनीक की दिशा बदल दी. आइंस्टीन – एक वैज्ञानिक जिसने ब्रह्मांड को समझने का नया नजरिया दिया. अब भी ज्योतिष की दुनिया में इन तीनों की कुंडली को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रहती हैं. वैदिक ज्योतिष में राहु और पश्चिमी ज्योतिष में यूरेनस ऐसे ग्रह माने जाते है, जो व्यक्ति की सोच को आम लोगों से अलग बनाते हैं. मान्यता है कि इन ग्रहों का प्रभाव इंसान को अलग सोच, जुनून और बड़े बदलावों की ओर ले जाता है. आइए जानते हैं, इन ग्रहों का हिटलर, टेस्ला और आइंस्टीन की कुंडली से क्या कनेक्शन था?
यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: पैरों के ये 6 शुभ निशान महिलाओं को बनाते हैं भाग्यशाली और धनवान, मिलता है सोसाइटी में सम्मान
हिटलर की कुंडली
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, हिटलर की कुंडली में राहु का प्रभाव काफी मजबूत माना जाता है. राहु को भ्रम, महत्वाकांक्षा और असामान्य सोच से जोड़ा जाता है. कहा जाता है कि इसी प्रभाव ने उसकी बोलने की क्षमता और लोगों को प्रभावित करने की कला को बढ़ाया और विश्व इतिहास में अचानक उसका उदय हुआ. उसने अपने भाषणों से बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया. आपको बात दें, पश्चिमी ज्योतिष में यूरेनस को अचानक बदलाव और अस्थिरता का ग्रह माना जाता है. हिटलर की कुंडली में इसके प्रभाव को उसके अप्रत्याशित फैसलों और उग्र व्यवहार को यूरेनस से जोड़ कर देखा जाता है.
टेस्ला का रहस्य
महान आविष्कारक निकोला टेस्ला की कुंडली में भी राहु और यूरेनस के प्रभाव की चर्चा की जाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु व्यक्ति को अलग तरीके से सोचने और नई चीजों को खोजने की प्रेरणा देता है. टेस्ला का पूरा जीवन इसी सोच का उदाहरण माना जाता है. बिजली, वायरलेस तकनीक और आधुनिक ऊर्जा से जुड़े उनके प्रयोग अपने समय से काफी आगे थे. कहा जाता है कि यूरेनस ग्रह ने भी उनकी तकनीक, खोज और क्रांतिकारी विचारों को प्रभावित किया है.
यह भी पढ़ें: Sick In Dream Meaning: सपने में खुद को बीमार देखना किस बात का है संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
आइंस्टीन की प्रतिभा
अल्बर्ट आइंस्टीन की कुंडली को लेकर भी ज्योतिष जगत में कई दावे किए गए हैं. माना जाता है कि राहु के प्रभाव ने उन्हें गहरे रहस्यों को समझने और अलग नजरिए से सोचने की क्षमता दी. ‘सापेक्षता का सिद्धांत’ जैसी खोजों ने विज्ञान की पुरानी सोच को बदल दिया. पश्चिमी ज्योतिष में यूरेनस को मौलिक विचार और नई खोजों से जोड़कर देखा गया है. आइंस्टीन की असाधारण कल्पना शक्ति और ब्रह्मांड को समझने की जिज्ञासा को इसी तरह के ग्रह प्रभावों से जोड़ा जाता है.
ग्रहों का अनोखा असर
भारतीय और वेस्टर्न ज्योतिषीय सिद्धांतों में राहु और यूरेनस ऐसे ग्रह माने जाते हैं, जो व्यक्ति को सामान्य रास्ते से हटकर सोचने की प्रेरणा देते हैं. इनका प्रभाव किसी को वैज्ञानिक बना सकता है, किसी को आविष्कारक तो किसी को अलग तरह की पहचान दे सकता है. यही कारण है कि इन ग्रहों को रहस्यमयी और बदलाव लाने वाला माना गया है. हिटलर, टेस्ला और आइंस्टीन की कुंडलियों को लेकर अलग-अलग ज्योतिषीय एक्सप्लानेशन उपलब्ध हैं, जिनकी जिंदगी यह दिखाती है कि असाधारण सोच दुनिया पर गहरा प्रभाव छोड़ती है.
यह भी पढ़ें: Vedic Astrology Secrets: कुंडली में ये योग बनाते हैं बड़ा Influencer और कंटेंट क्रिएटर, मिलता हैं नेम, फेम और मनी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 hr agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines