119 दिन चांदी काटेंगी ये 5 राशियां, नोटों से भरी रहेगी जेब; सबसे बड़े ग्रह दिलाएंगे लाइफ में सक्सेस

Guru Vakri: देवगुरु बृहस्पति या गुरु ग्रह वैदिक ज्योतिष के सबसे शुभ ग्रह हैं, जिनको समृद्धि और भाग्योदय का ग्रह माना गया है। गुरु ग्रह बृहस्पति 119 दिन के लिए उल्टी चाल चलने वाले हैं, जिसका सकारात्मक असर 5 राशियों पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Guru-Vakri

Guru Vakri: ज्ञान, शिक्षा, समृद्धि, भाग्य, विवाह, संतान, और आध्यात्मिकता के कारक ग्रह बृहस्पति साल 2024 और 2025 में गुरु ग्रह बृहस्पति 119 दिन के लिए उल्टी चाल चलने वाले हैं। वे बुधवार 9 अक्टूबर, 2024 से मंगलवार 4 फरवरी, 2025 तक वक्री रहेंगे। वक्री गुरु का राशियों पर पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों ही प्रकार के असर होंगे। लेकिन, 5 राशियों के जातकों के जीवन पर इसका सकारात्मक प्रभाव सबसे अधिक पड़ने की संभावना है? आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक दृढ़ संकल्पित रहेंगे। यह समय आर्थिक लाभ का है। व्यापार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के स्टूडेंट्स जातकों के लिए यह समय रचनात्मकता से भरा होगा। आप अपनी कलात्मक प्रतिभा को निखारने का मौका पा सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आध्यात्मिक विकास होगा। आप धर्म और अध्यात्म की ओर आकर्षित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक शांति मिलेगी।

सिंह राशि

आप भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। आप अपने व्यवसाय आरंभ के करने के अधूरे सपने को पूरी करने की कोशिश करेंगे। परिवार और मित्र का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। स्टूडेंट्स जातकों के करियर के उतार-चढ़ाव खत्म हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय कारोबारी यात्राओं के लिए बेहद लाभकारी है। आप नए लोगों से मिलेंगे। कोई नई और बड़ी डील हाथ लग लग सकती है। व्यापार में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्टूडेंट्स जातक नए अनुभव हासिल करेंगे। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन उल्लासपूर्ण और सुखमय होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय फलदायी सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है। आपकी नई जॉब की तलाश पूरी होगी। धन का प्रवाह तेज होगा। व्यापार में नए साझेदार के मिलने से अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है। स्टूडेंट्स जातकों की कलात्मक प्रतिभा निखरेगी, रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरी में स्थायित्व बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ