Guru Nakshatra Parivartan: आज शुक्रवार 30 मई, 2025 की सुबह में देवगुरु बृहस्पति ने नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल ली है। आज तड़के 5 बजकर 26 मिनट पर गुरु बृहस्पति मृगशिरा नक्षत्र के तृतीय चरण से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र के चतुर्थ चरण में प्रवेश कर चुके हैं। मृगशिरा नक्षत्र के चतुर्थ पद में गुरु 14 जून तक रहेंगे। गुरु बृहस्पति के इस नक्षत्र पद गोचर का असर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों पर इसका काफी शुभ असर पड़ने की संभावना है। गुरु के इस नक्षत्र गोचर से इन 3 राशियों के जातकों के नौकरी, व्यापार, शिक्षा, विवाह, संतान और निवेश जैसे क्षेत्रों में निर्णायक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। इस अवधि में आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और व्यवसाय विस्तार की संभावनाएं प्रबल होंगी। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी और करियर में उन्नति के अवसर बनेंगे। साथ ही पारिवारिक जीवन में भी संतुलन और प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आय में बढ़ोतरी के साथ-साथ पुराने निवेशों से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर पदोन्नति और वेतनवृद्धि की संभावना बन रही है। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर जीत मिलेगी और आय के नए स्रोत सामने आएंगे। ने प्रोजेक्ट में प्रगति होगी, बिगड़े काम भी बनने लगेंगे। मानसिक रूप से भी आप स्वयं को अधिक संतुलित और शांत अनुभव करेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के लिए यह गोचर साझेदारी और संबंधों के लिहाज़ से फलदायी रहेगा। साझेदारी में किया गया व्यापार लाभदायक सिद्ध हो सकता है और आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा जिससे आपकी प्रतिष्ठा में इज़ाफा होगा। वैवाहिक जीवन या निजी संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा और जीवन में स्थायित्व की भावना मजबूत होगी। करियर से जुड़े नए अवसर और यात्रा की संभावनाएं भी इस दौरान बन रही हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।