गुरु नक्षत्र परिवर्तन, जानें ज्योतिष महत्व; व्यापार, करियर, हेल्थ और लव लाइफ पर असर

Guru Rohini Nakshatra Gochar: गुरु ग्रह बृहस्पति 13 जून, 2024 को कृत्तिका नक्षत्र से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं, रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर का ज्योतिष महत्व क्या है और इसका व्यापार, करियर, हेल्थ और लव लाइफ पर क्या असर पड़ने की संभावना है?

Guru-Nakshatra-Gochar

Guru Rohini Nakshatra Gochar: गुरु ग्रह बृहस्पति सभी नौ ग्रहों में सबसे शुभ ग्रह हैं। उनके केवल राशि परिवर्तन का ही नहीं बल्कि नक्षत्र परिवर्तन का भी सभी क्षेत्रों और राशियों पर असर पड़ता है। फिलहाल वे कृत्तिका नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिसके स्वामी सूर्य हैं। 13 जून, 2024 की सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर गुरु इस नक्षत्र से निकलकर रोहिणी में प्रविष्ट होंगे, जिसके स्वामी चंद्रमा और देवता ब्रह्मा हैं। आइए जानते हैं, रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर का ज्योतिष महत्व क्या है और इसका व्यापार, करियर, हेल्थ और लव लाइफ पर क्या असर पड़ने की संभावना है?

विज्ञापन

रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर का ज्योतिष महत्व

वैदिक ज्योतिष में रोहिणी नक्षत्र में गुरु ग्रह बृहस्पति के गोचर को काफी शुभ माना गया है। ग्रहों की रानी चंद्रमा के नक्षत्र में होने से देवगुरु बृहस्पति बली यानी मजबूत हो जाते हैं। इस नक्षत्र में गोचर से गुरु धन, समृद्धि, और सौभाग्य की वृद्धि के नए अवसर प्रदान करते हैं। इस अवधि विशेष में उचित और शुभ कर्मों से धन की आमद को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। धन के अलावा संतान, सामाजिक स्थिति, आध्यात्मिक और धार्मिक विकास के लिए भी यह गोचर उत्तम माना गया है।

विज्ञापन

व्यापार पर असर

रोहिणी नक्षत्र में गुरु बृहस्पति के गोचर के प्रभाव से व्यापार में चहुमुंखी विकास होने के योग हैं। स्टाफ का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के मार्जिन में उछाल आ सकता है। कारोबारियों के सिर से कर्ज बोझ उतर सकता है। व्यवसाय का विस्तार होने के भी योग हैं।

करियर पर असर

करियर के क्षेत्र पर रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर का विशेष फलदायी साबित हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में एक नया निखार आएगा। अध्ययन में अभिरुचि और गहरी होगा। प्रोजेक्ट की तैयारी में सीनियर और टीचर का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षण व्यवसाय से जुड़े संस्थानों को आर्थिक लाभ होगा।

विज्ञापन

हेल्थ (स्वास्थ्य) पर असर

रोहिणी नक्षत्र में बृहस्पति का गोचर हेल्थ प्रॉब्लम को दूर करने में मददगार सिद्ध हो सकता है। खानपान नियमित होगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। मानसिक मजबूती के साथ शारीरिक ताकत ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी।

लव लाइफ

रोहिणी नक्षत्र में बृहस्पति गोचर से लव लाइफ और रिश्तों में संतुलन और स्थिरता आएगी। द्विपक्षीय सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक सुखों में वृद्धि होगी। लाइफ पार्टनर से संबंध में मधुरता बढ़ेगी। सिंगल लोगों को अच्छे प्रपोजल मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ