15 अगस्त से ये 3 राशियां भोगेंगी जीवन का हर सुख, गुरु-मंगल युति दृष्टि बनाएगी मालामाल

Guru Mangal Yog: अगस्त महीने में 14 अगस्त तारीख को गुरु ग्रह बृहस्पति और मंगलदेव अपनी युति दृष्टि से विशेष संयोग बना रहे है, जिसका पॉजिटिव प्रभाव 15 अगस्त से 3 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ने की प्रबल संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

guru-mangal-yog

Guru Mangal Yog: वैदिक ज्योतिष के सिद्धांतों के मुताबिक गुरु बृहस्पति और मंगल ग्रह में किसी भी प्रकार के योग-संयोग को एक बड़े आयोजन और मंत्रणा के रूप में देखा जाता है। इसका असर काफी दूरगामी और स्थाई होता है। गुरु ग्रह बृहस्पति धर्म, ज्ञान, विवेक, धन, वैवाहिक सुख, संतान, आध्यात्मिक विकास और समाज में प्रतिष्ठा के कारक हैं, वहीं मंगलदेव ऊर्जा, साहस, क्रोध, भाई, भूमि, वाहन आदि के स्वामी ग्रह हैं। बुधवार 14 अगस्त, 2024 की शाम में 8 बजकर 47 मिनट पर ये दोनों शक्तिशाली ग्रह एक-दूसरे से जीरो डिग्री पर होकर गुरु-मंगल युति दृष्टि योग बना रहे हैं। इसका प्रभाव 15 अगस्त की सुबह से दिखना शुरू हो जाएगा। बता दें, इस योग का असर कुछ राशियों पर नकारात्मक तो कुछ पर सकारात्मक होने के योग हैं। लेकिन, 3 राशियों के लिए यह योग बेहद अनुकूल सिद्ध होगा। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

गुरु-मंगल युति दृष्टि का राशियों पर असर

कन्या राशि

गुरु-मंगल युति दृष्टि का कन्या राशि के जातकों के जीवन पर बेहद सकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं। आपको हर फील्ड में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। आपको अपार धन के साथ भौतिक सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। ऑफिस में आपके काम से सभी प्रसन्न रहेंगे। आप अपने विरोधियों को पहचान पाएंगे। रुके और अटके हुए काम पूरे होंगे। फिजूलखर्ची से से छुटकारा मिलेगा। दूर के किसी रिश्तदार की वसीयत से आपको धनलाभ हो सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को गुरु-मंगल युति दृष्टि से विशेष लाभ होने की संभावना है। लंबे समय से रुके काम में प्रगति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में स्टूडेंट्स जातक बढ़िया काम करेंगे। एग्जाम में अच्छे रैंक आने की संभावना है। शेयर मार्केट में लगा पैसा अच्छा रिटर्न देगा। व्यापार से मिलने वाले लाभ में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी मित्र की सहायता से घर के मसले सुलझ जाएंगे। लव लाइफ में एक नई गर्माहट आएगी। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगा। इसके साथ ही निवेश करने की सोच रहे हैं, यह लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बढ़िया रिटर्न मिल सकता है। व्यापार में कुछ और निवेश करने से खूब धन लाभ मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में किसी अनुभवी वकील की मदद से लाभ होगा। पैतृक मामले के विवाद और मतभेद समाप्त होने की संभावना है। आप अपना वाहन खरीद सकते हैं। ऑफिस में बॉस से पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ