Guru Gochar Rashifal: 19 अगस्त से खुलेगा 5 राशियों के लिए सफलता और धन के नए रास्ते, अश्लेषा नक्षत्र में गुरु की चाल बनाएगी मालामाल

Guru Gochar Rashifal: 19 अगस्त को गुरु अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे 5 राशियों के लिए धन, करियर, बिजनेस, भाग्य और सफलता के नए अवसर बन सकते हैं. इनके लिए तरक्की, सम्मान और समृद्धि के मजबूत योग बनने की संभावना भी रहेगी. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Guru-Gochar-Rashifal

Guru Gochar Rashifal: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को सबसे शुभ और कल्याणकारी ग्रह माना गया है. गुरु का न केवल राशि बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी बेहद मायने रखता है. जब वे नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसका प्रभाव सिर्फ राशियों पर ही नहीं, बल्कि जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर पड़ता है. यह देखा गया है कि गुरु गोचर ज्ञान, भाग्य, करियर, धन, शिक्षा, विवाह, संतान, मान-सम्मान और आध्यात्मिक उन्नति के नए अवसर बनाता है. लोगों के रुके हुए काम गति पकड़ते हैं. तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं. इसलिए गुरु का नक्षत्र गोचर ज्योतिष में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है.

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 अगस्त, 2026 को देवगुरु बृहस्पति पुष्य नक्षत्र से निकलकर अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, अश्लेषा नक्षत्र में गुरु गोचर शुभता, भाग्य और तरक्की को बढ़ाने वाला माना जाता है. इसके प्रभाव से करियर, धन, बिजनेस, शिक्षा, विवाह, संतान, मान-सम्मान और आध्यात्मिक उन्नति के नए अवसर बन सकते हैं. साथ ही जीवन में सफलता व समृद्धि के नए रास्ते खुलने के योग भी बनेंगे. यूं तो अश्लेषा नक्षत्र में गोचर गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए सफलता और धन के नए रास्ते सामने आएंगे?

विज्ञापन

गुरु नक्षत्र गोचर कर्क राशिफल

19 अगस्त के बाद का समय कर्क राशि के जातकों के लिए काफी खास रह सकता है. गुरु का असर आपके फेवर में रहेगा. करियर में नई ग्रोथ दिख सकती है. वर्क प्लेस पर आपकी वैल्यू बढ़ेगी. सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे. नई जॉब का अच्छा ऑफर मिल सकता है. बिजनेस में नई डील फाइनल होने के योग हैं. इनकम बढ़ाने का नया मौका मिल सकता है. रुका हुआ पेमेंट भी मिल सकता है. फैमिली में खुशियों का माहौल रहेगा. लाइफ पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा. लव रिलेशन पहले से मजबूत होगा. स्टूडेंट्स को पढ़ाई और इंटरव्यू में अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं. कोई धार्मिक यात्रा भी हो सकती है. स्मार्ट प्लानिंग आगे बड़ा फायदा दिला सकती है.

विज्ञापन

गुरु नक्षत्र गोचर कन्या राशिफल

गुरु का अश्लेषा नक्षत्र गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए नई अपॉर्च्युनिटी लेकर आ सकता है. लंबे समय की मेहनत अब रंग ला सकती है. करियर में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा. वर्क प्लेस पर नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिल सकती है. आपके आइडिया लोगों को पसंद आएंगे. बिजनेस में नई स्ट्रेटेजी फायदा दे सकती है. पुराने कॉन्टैक्ट से बड़ा लाभ मिल सकता है. इनकम धीरे-धीरे बढ़ सकती है. फैमिली में आपकी बात सुनी जाएगी. लाइफ पार्टनर हर कदम पर साथ देंगे. लव रिलेशन में भरोसा बढ़ेगा. स्टूडेंट्स नई स्किल सीख सकते हैं. विदेश से जुड़े कामों में भी अच्छी खबर मिलने के योग हैं.

गुरु नक्षत्र गोचर वृश्चिक राशिफल

गुरु का यह गोचर वृश्चिक राशि के जातकों का कॉन्फिडेंस बढ़ा सकता है. करियर में नई पहचान मिलने के योग हैं. प्रमोशन की खबर भी मिल सकती है. वर्क प्लेस पर आपकी परफॉर्मेंस चर्चा में रहेगी. बिजनेस बढ़ाने का अच्छा मौका मिलेगा. किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. फैमिली में शुभ माहौल रहेगा. लव रिलेशन में गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. लाइफ पार्टनर के साथ बॉन्डिंग बेहतर होगी. कोर्ट या सरकारी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं. धैर्य रखेंगे, तो लंबे समय तक लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

गुरु नक्षत्र गोचर मकर राशिफल

अश्लेषा नक्षत्र में गुरु यह गोचर मकर राशि के जातकों के लिए लगातार तरक्की के संकेत दर्शा रहा है. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत की तारीफ होगी. टीम का पूरा सपोर्ट मिलेगा. बिजनेस में नई पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी. इनकम बढ़ने के अच्छे योग हैं. निवेश से भी फायदा मिल सकता है. बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े काम आसान होंगे. फैमिली में कोई शुभ खबर मिल सकती है. लव रिलेशन में दूरी कम होगी. लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. स्टूडेंट्स को कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सफलता मिलने के योग हैं. छोटी यात्रा भी लाभ दे सकती है.

विज्ञापन

गुरु नक्षत्र गोचर मीन राशिफल

गुरु का नक्षत्र परिवर्तन मीन राशि के जातकों के लिए भाग्य का साथ बढ़ा सकता है. लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है. करियर में नई पहचान बनने के योग हैं. वर्क प्लेस पर आपकी क्रिएटिव सोच की तारीफ होगी. बिजनेस में नई डील मिलने की संभावना है. इनकम बढ़ाने का नया रास्ता खुल सकता है. पुराने निवेश से भी अच्छा फायदा मिल सकता है. फैमिली का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा. लव रिलेशन में प्यार और समझ बढ़ेगी. लाइफ पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा. धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ सकती है. सही फैसले आपको लंबे समय तक सफलता दिला सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ