हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Guru ki Chaal: गुरु ने बदली अपनी चाल, ये 4 राशियां हो सकती हैं मालामाल; मिलेगी शोहरत, सम्मान और धन

Guru Gochar Rashifal: 3 सितंबर 2026 की शाम में गुरु बृहस्पति नेअश्लेषा नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर किया, जिससे 4 राशियों के बौद्धिक विकास और धन लाभ के योग हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन
गुरु की चाल में बदलाव से 3 राशियों को धन लाभ की प्राप्ति होगी. (Photo Credit: AI/News24)

Guru Gochar Rashifal: गुरु बृहस्पति ने आज गुरुवार 3 सितम्बर, 2026 की शाम में 7 बजकर 2 मिनट बजे अपनी चाल बदल ली है. वे अश्लेषा नक्षत्र के प्रथम पद से द्वितीय पद में प्रवेश कर चुके हैं. ज्योतिष शास्त्र में गुरु का एक नक्षत्र पद से दूसरे नक्षत्र पद में गोचर करना भी बेहद मायने रखता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु अश्लेषा नक्षत्र के इस द्वितीय पद में 20 सितंबर तक रहेंगे.

आपको बता दें, गुरु इस समय कर्क नक्षत्र में हैं और बुध के स्वामित्व वाला अश्लेषा नक्षत्र कर्क राशि में पड़ने वाला अंतिम नक्षत्र भी हैं. गुरु के इस गोचर से जातकों की बौद्धिक क्षमता का श्रेष्ठ विकास होने के योग बनते हैं. जातक आपके स्किल से काफी सम्मान और धन लाभ अर्जित करता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, गुरु की चाल में होने वाले इस बदलाव से यूं तो सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन 4 राशियों के लिए यह रणनीतिक रूप से आगे बढ़ने का समय साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं, जो शोहरत, सम्मान और धन से तौले जा सकते हैं?

यह भी पढ़ें: Kaalchakra: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को घर लाना है बेहद शुभ , पंडित सुरेश पांडेय से जानें सभी जरूरी नियम और पूजा का सही तरीका

विज्ञापन

गुरु गोचर मेष राशिफल

मेष राशि गुरु के स्थान से दशम भाव में पड़ रहा है, जो संबंधित करियर-कारोबार से विशेष रूप से जुड़ा है. आपके साहस में वृद्धि होने के साथ ज्ञान की जिज्ञासा भी बढ़ेगी. जीवन के सुख-सुविधाओं वृद्धि हॉग। प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में बौद्धिक रणनीति के बल आप सफल होंगे। समाज में मान-समान बढ़ेगा.

गुरु गोचर कर्क राशिफल

गुरु कुंडली के लिए कर्क अभी उनका लग्न है। इस राशि के जातकों के लिए यहां गुरु का होना उनमें आत्मविश्वास बढ़ाएगा, क्योंकि यहां पर गुरु उच्च के हैं। इस राशि के रुके हुए काम बनेंगे। आपकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप भी जिस भी फील द से जुड़े हों, वहां कमर्शियल लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। तनाव का समाधान प्राप्त होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घर में कान्हा के कदमों के निशान क्यों बनाए जाते हैं? जानें इससे जुड़ी खास मान्यताएं

गुरु गोचर वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि गुरु से पंचम भाव में स्थित है यानी इस राशि पर गुरु की पंचम दृष्टि पड़ेगी, जो बेहद शुभ होती है। गुरु की इस चाल परिवर्तन से इस राशि के लोगों की शिक्षा में प्रगति होगी। उच्च शिक्षा और शोध कार्यों में प्रगति हो सकती है। करियर में बड़े अवसर मिलने के योग हैं। आपका प्रमोशन भी हो सकता है।

विज्ञापन

गुरु गोचर मीन राशिफल

मीन राशि के स्वामी गुरु स्वयं हैं। वर्तमान में वे कर्क राशि में बैठकर नवम भाव में मीन राशि पर नवम दृष्टि डाल रहे है, जो बीड शुभ होता है। गुरु के प्रभाव से इस राशि के जातकों में धर्म, अध्यात्म के प्रति सत्संग लगाव बढ़ेगा। वे बौद्धिक निर्णयों से धन लाभ पा सकते हैं। इस राशि के नौकरीपेक्षा जातकों लिए अनुकूल बदलाव आने के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इस 3 मूलांक के लोग बनते हैं ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’, चेक करें इनमें कहीं आप भी नहीं

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola