Guru Gochar 2025: जुलाई में गुरु की दोहरी चाल से 3 राशियों को होगा लाभ, पूरे होंगे अधूरे काम

Guru Gochar 2025: अगले महीने जुलाई में गुरु ग्रह का 2 बार नक्षत्र गोचर होगा। इस दौरान गुरु एक ही नक्षत्र में रहते हुए एक पद से दूसरे में कदम रखेंगे। चलिए जानते हैं जुलाई में कब-कब गुरु का नक्षत्र गोचर होगा और इसके शुभ प्रभाव से किन-किन राशिवालों के अटके काम पूरे होंगे।

Guru Gochar 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Guru Gochar 2025: गुरु ग्रह, जिसे बृहस्पति और देवगुरु बृहस्पति भी कहा जाता है, उसका ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। जन्म कुण्डली में गुरु के बलवान होने पर व्यक्ति को ज्ञान, संतान सुख, खुशहाल शादीशुदा जिंदगी, धन और वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही हर काम में भाग्य का साथ मिलता है, जिससे उनके एक के बाद एक कार्य पूरे होते चले जाते हैं। हालांकि कमजोर गुरु को कुछ उपायों से मजबूत भी किया जा सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, अगले महीने जुलाई में गुरु का दो बार नक्षत्र गोचर होगा, जिससे किन-किन राशिवालों को लाभ होने वाला है उनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

किस समय होगा गुरु का गोचर?

द्रिक पंचांग के मुताबिक, 13 जुलाई 2025 को प्रात: काल 7 बजकर 39 मिनट पर गुरु देव आर्द्रा नक्षत्र के द्वितीय पद से निकलकर तृतीय पद में गोचर करेंगे। 13 जुलाई के बाद 28 जुलाई 2025 को गुरु की फिर चाल बदलेगी। इस दिन सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर गुरु देव आर्द्रा नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर करेंगे। आर्द्रा नक्षत्र मिथुन राशि में आता है, जिसके स्वामी राहु हैं। आर्द्रा नक्षत्र के कुल 4 पद होते हैं, जिनका अपना महत्व और खासियत है।

विज्ञापन

गुरु गोचर का राशियों पर प्रभाव

कर्क राशि

गुरु ग्रह की विशेष कृपा से कर्क राशिवालों को जुलाई में खास फायदा होगा। लंबे समय से अटके पैसे मिल जाएंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। इसके अलावा आय के नए स्त्रोत बनेंगे। विवाहित जातकों को अपनी परेशानियों का समाधान मिल जाएगा। युवाओं का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी होंगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

गुरु की दोहरी चाल सिंह राशिवालों के लिए लाभकारी रहने वाली है। कपल के जीवन में प्रेम और समझ का संतुलन बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। सिंह राशिवालों का परिवार में रुतबा बढ़ेगा और सभी घरवाले आपकी बातों को मानेंगे। जुलाई माह में आर्थिक लाभ होने के भी प्रबल योग हैं।

धनु राशि

धनु को गुरु की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है, जिसके जातकों को इस बार भी गुरु गोचर से लाभ होगा। पारिवारिक संबंध और मजबूत बनेंगे। निजी जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। कारोबारियों की कुंडली में संपत्ति का योग है। पुराने निवेश से लाभ मिलना शुरू होगा और आर्थिक पक्ष को बल मिलेगा। इसके अलावा खराब स्वास्थ्य में सुधार होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ