Grah Yuti: 6 ग्रहों की युति से 5 राशियों की बदलेगी जिंदगी! 29 मार्च को बनेगा षडग्रही योग

Grah Yuti: 29 मार्च को मीन राशि में शनि गोचर के बाद एक या दो नहीं बल्कि 6 ग्रह मिलकर युति बनाएंगे जिससे षडग्रही योग का निर्माण होगा। ऐसे में किन 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है, आइए विस्तार से जानते हैं।

Grah Yuti The conjunction of 6 planets will change the lives of 5 zodiac signs Shadgrahi Yoga will be formed on 29 March 2025

6 ग्रहों की युति

Grah Yuti: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय-समय पर ग्रहों द्वारा एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश किया जाता है। ऐसे में सभी राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ सकता है। वर्तमान में मीन राशि में 4 ग्रह विराजमान हैं। जबकि, आगामी दिनों में एक साथ 6 ग्रह मीन राशि में मौजूद रहेंगे और दुर्लभ संयोग बनेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार 29 मार्च, शनिवार की रात शनि ग्रह द्वारा मीन राशि में प्रवेश किया जाएगा। इसके साथ ही 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि में 6 ग्रहों की युति बनने से षडग्रही योग का निर्माण हो गया। ये दुर्लभ संयोग सभी राशियों पर नकारात्मक और सकारात्मक असर डाल सकता है। बुध, शुक्र, शनि, सूर्य, चंद्र और राहु ग्रह द्वारा मीन राशि में रहकर षडग्रही योग का निर्माण किया जा रहा है। आइए जानते हैं किन 5 राशियों के लिए 6 ग्रहों की युति लाभकारी रहेगी।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए षडग्रही योग लाभदायक सिद्ध हो सकता है। कारोबार में तरक्की के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन वृद्धि के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द एक अच्छी नौकरी वो भी प्रमोशन के साथ मिल सकती है। निवेशकों के लिए समय अच्छा रहेगा। ग्रहों का साथ जातकों के लिए भाग्योदय वाला रहेगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए षडग्रही योग सकारात्मक बदलावों के साथ रहेगा। रिश्तेदारों का घर में आना-जाना रहेगा। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। घर या वाहन खरीदने का सोच सकते हैं। विदेश जाने की योजना बन सकती है।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए षडग्रही योग बहुत अच्छा साबित होने वाला है। आगामी दिनों में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और अच्छे विचार आ सकते हैं। प्रमोशन के योग बनेंगे। बचत करने का सोच रहे हैं तो समय अच्छा रहेगा। खर्चे कम होंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए षडग्रही योग शुभ रहेगा। आने वाला समय अच्छा रहेगा और आपको कामयाबी हासिल हो सकती है। अधिक मेहनत का फल जल्द आपको मिलने वाला है। ऐसे में आपका मन प्रसन्न रहेगा। सभी सुख-सुविधाओं का आप अनुभव करेंगे। घर में मंगल कार्यक्रम होने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। एक नए अनुभव का एहसास होगा। जिंदगी में नए बदलाव हो सकते हैं। घर वालों के साथ समय अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिल सकता है। प्रमोशन या आय वृद्धि का योग भी बन सकता है। धन वृद्धि के लिए समय अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। करियर में सफलता हासिल हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ