Grah Gochar 2025 Rashifal: देवगुरु बृहस्पति की उल्टी चाल से इन 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेंगी समस्याएं, मिलेंगे अशुभ परिणाम

Grah Gochar Rashifal: कोई भी ग्रह वक्री और मार्गी चाल चलता है. मार्गी यानी सीधी चाल और वक्री यानी उल्टी चाल होता है. अब गुरु ग्रह वक्री चाल चलने वाले हैं. गुरु की वक्री चाल इन 3 राशियों पर भारी पड़ सकती है.

Grah Gochar 2025 Rashifal

Guru Vakri 2025 Rashifal: गुरु ग्रह की चाल में परिवर्तन होने से कई राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. देवगुरु बृहसप्ति को ज्ञान, सुख, सौभाग्‍य और विवाह के कारक माना जाता है. गुरु ग्रह इस समय कर्क राशि में हैं. अब 11 नवंबर 2025 को गुरु ग्रह कर्क राशि में वक्री करेंगे. गुरु ग्रह कर्क राशि में 11 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर तक वक्री रहेंगे. गुरु के वक्री चाल से कई राशि के जातकों को नुकसान हो सकता है. गुरु की वक्री चाल किन राशियों के लिए समस्या का कारण बनेगी चलिए इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

गुरु की उल्टी चाल इन राशियों के लिए बन सकती है समस्या

मिथुन राशि

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातक गुरु ग्रह की वक्री चाल से परेशान हो सकते हैं. आपको करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. आपके फालतू के खर्च बढ़ सकते हैं. अचानक से खर्च बढ़ने से आपको परेशानी होगी. आप इस बात का ध्यान रखें. कोशिश करें आप खर्च पर काबू कर सकें.

विज्ञापन

तुला राशि

गुरु की वक्री चाल तुला राशि वालों के लिए अशुभ साबित हो सकती है. गुरु की वक्री से आपको आर्थिक मामलों में परेशानी झेलनी पड़ेगी. करियर के मामले में सावधान रहने की जरूरत है. आप अपनी गलती को पहचाने और इसे सुधारें.

विज्ञापन

कुंभ राशि

आपका अचानक से खर्च बढ़ सकता है जो आपके लिए तनाव और समस्या का कारण बन सकता है. अचानक से खर्च बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है. आप मंदिर में जाकर भगवान की पूजा-अर्चना करें इससे आपको फायदा होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ