Grah Gochar 2025 Rashifal: नवंबर में जागेगा इन 4 राशियों का नसीब, 31 अक्टूबर को बुध-शुक्र बनाएंगे शक्तिशाली चालीसा योग

Grah Gochar 2025 Rashifal: 31 अक्टूबर, 2025 की शाम से वैदिक ज्योतिष के दो महत्वपूर्ण और शुभ ग्रह बुध और शुक्र एक-दूसरे से 40 डिग्री की कोणीय स्थिति में रहकर चालीसा योग का निर्माण कर रहे हैं. आइए जानते हैं, यह योग का किन 4 राशियों पर इसका सबसे अधिक असर होने के योग हैं और नवंबर में इन राशियों के जातकों का नसीब जाग सकता है?

budh-shukra-chalisa-yog

Grah Gochar 2025 Rashifal: 31 अक्टूबर, 2025 की शाम में 07:43 PM बजे से वैदिक ज्योतिष के दो बेहद शुभ ग्रह बुध और शुक्र एक-दूसरे से 40° की कोणीय स्थिति रहेंगे. बुध और शुक्र की इस कोणीय स्थिति को ‘चत्वारिंशति योग’ ‘चालीस योग’ कहा जाता है. अंग्रेजी में इसे नोवाइल एस्पेक्ट (Novile Aspect) कहते हैं. चालीसा योग यानी नोवाइल एस्पेक्ट एक सूक्ष्म यानी माइनर योग है. यह योग प्रेरणा देता है कि व्यक्ति को चुनौतियों को पार करने या लक्ष्यों को पाने के लिए दूसरों के साथ मिलकर काम करने से लाभ होगा.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, जब बुध और शुक्र जैसे शुभ ग्रह चालीसा योग में आते हैं, तो यह वाणी, बुद्धि, व्यापार, प्रेम, सौंदर्य, रचनात्मकता और संबंधों में संतुलन का प्रतीक बनता है. साथ ही, यह पार्टनरशिप यानी साझेदारी के कार्यों में बेहद फलदायी होता है. आइए जानते हैं, इस योग का असर विशेष रूप से किन 4 राशियों पर सबसे अधिक पड़ने की संभावना है?

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध-शुक्र का चत्वारिंशति योग बहुत ही शुभ रहेगा. इस समय आपके संवाद कौशल और बुद्धिमत्ता का विशेष लाभ मिलेगा. व्यापार या नौकरी में पार्टनरशिप वाले कामों में सफलता प्राप्त होगी. प्रेम संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा और नए अवसर खुलेंगे. रचनात्मक कार्यों में आपको प्रेरणा और नवाचार का लाभ मिलेगा. यह समय नई योजनाओं और भागीदारी के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत करने वाला है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह योग वाणी और बुद्धि के क्षेत्र में अत्यंत फलदायी रहेगा. नौकरी या व्यवसाय में किसी सहयोगी के साथ मिलकर किए गए प्रयास सफल होंगे. प्रेम और पारिवारिक संबंधों में संतुलन रहेगा. वित्तीय मामलों में लाभ होगा और अटके काम पूरे होंगे. रचनात्मकता और नयी सोच के चलते कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूर्ण होने की संभावना है. इस समय आपके शब्द और विचार विशेष प्रभाव डालेंगे.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध-शुक्र का चत्वारिंशति योग भाग्य और सौभाग्य लेकर आएगा. आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे. साझेदारी वाले कामों में लाभ होगा और किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता और समझदारी आएगी. आर्थिक मामलों में अनुकूलता रहेगी और निवेश के अवसर लाभकारी साबित होंगे. रचनात्मक और कला संबंधी कार्यों में यह समय अत्यंत शुभ है.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह योग कार्यक्षेत्र और सामाजिक संबंधों में लाभदायक रहेगा. नौकरी, व्यापार या निवेश में साझेदारी के माध्यम से लाभ मिलेगा. मित्र और सहयोगी आपके प्रयासों में साथ देंगे. प्रेम और दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा. रचनात्मक और लेखन जैसे कार्यों में सफलता की संभावना बढ़ेगी. इस योग के दौरान किए गए निर्णयों और प्रयासों का परिणाम दीर्घकालिक और सकारात्मक रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ